Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में जनवरी का सबसे सर्द दिन, मौसम विभाग ने दी और ठंड बढ़ने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले जनवरी में कोलकाता का तापमान कभी इतना नीचे नहीं गया था। शहर के उपनगरों और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया।

06 Jan 2026

कोलकाता में जनवरी का सबसे सर्द दिन, मौसम विभाग ने दी और ठंड बढ़ने की चेतावनी

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मंगलवार का दिन इस मौसम का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया है, क्योंकि राजधानी कोलकाता में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा है। कोलकाता में जनवरी महीने की ठंड ने इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जनवरी में अब तक का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले जनवरी में कोलकाता का तापमान कभी इतना नीचे नहीं गया था। शहर के उपनगरों और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया।

मंगलवार तड़के कोलकाता में हल्की धुंध की चादर भी देखी गई। वहीं, आसपास के जिलों में सोमवार देर रात से ही घनी धुंध छाई रही। सुबह के समय उपनगर और आसपास के इलाके धुंध में ढके रहे। पिछले 15 वर्षों में जनवरी महीने में केवल एक बार ही कोलकाता का तापमान 11 डिग्री से नीचे गया था। वर्ष 2023 में जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन इस बार वह रिकॉर्ड भी टूट गया। इससे पहले वर्ष 2012 में दिसंबर महीने में एक बार तापमान 10 डिग्री तक गिरा था। वहीं, 1965 के दिसंबर में तापमान 7.2 डिग्री तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग ने बताया है कि चालू सप्ताह में कोलकाता समेत गंगा के मैदानी दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। बुधवार और गुरुवार को दक्षिण बंगाल में रात का तापमान करीब दो डिग्री और कम हो सकता है। इसके बाद अगले चार से पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री कम बना रह सकता है।

मंगलवार को पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिले के कुछ इलाकों में ‘शीतल दिन’ की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। बुधवार को बांकुड़ा को छोड़कर बाकी जिलों में भी ‘शीतल दिन’ की स्थिति रह सकती है। मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में घनी धुंध को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर बंगाल में भी अगले कुछ दिनों तक लगभग सभी जिलों में घनी धुंध छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध के कारण दृश्यता काफी कम हो सकती है। उत्तर बंगाल के उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में भी ‘शीतल दिन’ जैसी स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और धुंध को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में तो तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। यहां दार्जिलिंग में बर्फबारी की भी संभावना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में जनवरी का सबसे सर्द दिन, मौसम विभाग ने दी और ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले जनवरी में कोलकाता का तापमान कभी इतना नीचे नहीं गया था। शहर के उपनगरों और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से भी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News