Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कोलकाताः बुजुर्ग प्रोफेसर दंपति की हत्या के दोषी को फांसी की सजा

15 जुलाई 2015 को उत्तर कोलकाता के चितपुर स्थित आवासीय परिसर में सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्राण गोबिंद दास और उनकी पत्नी रेणुका दास की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दोनों के चेहरों और सिर पर कई प्रहार किए गए और उनके चेहरों को क्षत-विक्षत कर दिया गया।

08 Jul 2025

कोलकाताः बुजुर्ग प्रोफेसर दंपति की हत्या के दोषी को फांसी की सजा

कोलकाता। कोलकाता के सियालदह सेशंस कोर्ट ने मंगलवार को एक दशक पुराने दोहरे हत्याकांड में दोषी करार दिए गए रिक्शा चालक संजय सेन को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायालय ने इसे ‘दुर्लभ से दुर्लभतम मामला’ बताते हुए कहा कि यह विश्वासघात और अत्यंत क्रूरता का प्रतीक है, जिसमें बुजुर्ग प्रोफेसर दंपति की निर्ममता से हत्या कर दी गई।

15 जुलाई 2015 को उत्तर कोलकाता के चितपुर स्थित आवासीय परिसर में सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्राण गोबिंद दास और उनकी पत्नी रेणुका दास की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दोनों के चेहरों और सिर पर कई प्रहार किए गए और उनके चेहरों को क्षत-विक्षत कर दिया गया।

मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिर्बाण दास ने अपने फैसले में कहा कि यह अपराध न केवल हत्या है बल्कि भरोसे का घिनौना दोहन भी है। संजय सेन, जो पहले मछली विक्रेता था और बाद में रिक्शा चलाने लगा, लंबे समय से इस दंपति के संपर्क में था। वे उसे नियमित रूप से बैंक, बाज़ार और डॉक्टर के पास जाने के लिए साथ ले जाते थे।

न्यायाधीश ने कहा कि यह विश्वास जिसने आरोपित को उनके घर तक पहुंच दी, उसी का उसने शोषण किया। यह एक सोची-समझी योजना थी।

कोर्ट ने बताया कि आरोपित ने चार घंटे से अधिक समय तक दोनों को प्रताड़ित किया और फिर सोने के आभूषणों व नकदी के साथ घर से फरार हो गया। न्यायालय के अनुसार, इस कृत्य में केवल लूटपाट नहीं बल्कि एक प्रकार की सैडिस्टिक प्रवृत्ति झलकती है, जो किसी भी सामाजिक या आर्थिक स्थिति से उचित नहीं ठहराई जा सकती।

फैसले में न्यायाधीश दास ने कहा कि इस तरह के मामलों में मृत्यु दंड केवल सजा नहीं बल्कि समाज के लिए नैतिक संदेश भी है। यह स्पष्ट करता है कि भरोसे का दुरुपयोग, निर्दोष और निर्बल व्यक्तियों पर हिंसा और मानवीय गरिमा का उल्लंघन समाज में कभी सहन नहीं किया जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाताः बुजुर्ग प्रोफेसर दंपति की हत्या के दोषी को फांसी की
15 जुलाई 2015 को उत्तर कोलकाता के चितपुर स्थित आवासीय परिसर में सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्राण गोबिंद दास और उनकी पत्नी रेणुका दास की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News