Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

योग दिवस पर कोलकाता मेट्रो का महा-ऑपरेशन

तड़के 4 बजे से दौड़ेगी ट्रेन, तीन प्रमुख लाइनों पर बढ़ाई गई सेवा

18 Jun 2026

योग दिवस पर कोलकाता मेट्रो का महा-ऑपरेशन

कोलकाता, 18 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महानगर कोलकाता में उमडऩे वाली संभावित भारी भीड़ और यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो रेल ने एक बेहद बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और योग दिवस के विभिन्न बड़े आयोजनों के मद्देनजर इस रविवार को मेट्रो सेवाएं अपने सामान्य समय से काफी पहले, यानी तड़के 4.00 बजे से ही शुरू कर दी जाएंगी। मेट्रो प्रबंधन की इस विशेष व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य योग प्रेमियों और आम यात्रियों को सुबह जल्दी और सुगम आवागमन की सुविधा देना है। इस विशेष संचालन के तहत ब्लू, ग्रीन और येलो लाइनों पर ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं, हालांकि पर्पल और ऑरेंज लाइन पर इस दिन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। 
विस्तृत रूट प्लान के अनुसार, शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली ब्लू लाइन (शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर) पर इस रविवार को कुल 214 ट्रेनें चलाई जाएंगी। सामान्य दिनों में रविवार की सेवा सुबह 9.00 बजे शुरू होती है, लेकिन इस बार तड़के 4.00 बजे से सुबह 8.00 बजे तक अप लाइन में हर 14 मिनट और डाउन लाइन में करीब 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध रहेगी। इसी तरह ग्रीन लाइन (सॉल्टलेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान) पर कुल 173 विशेष ट्रेनें दौड़ेंगी, जहां हावड़ा मैदान से पहली सेवा तड़के 4.00 बजे और सेक्टर 5 से सुबह 4.02 बजे रवाना होगी। सुबह 9.00 बजे तक इस रूट पर अप में 15 मिनट और डाउन में महज 10 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को ट्रेन मिलेगी। 
हवाई अड्डे को जोडऩे वाली येलो लाइन (नोआपाड़ा से जय हिंद एयरपोर्ट) पर भी इस दिन 112 मेट्रो ट्रेनें सेवा में रहेंगी। इस रूट पर नोआपाड़ा से पहली मेट्रो सुबह 4.18 बजे और एयरपोर्ट से सुबह 4.40 बजे छूटेगी, जिसमें सुबह 9:00 बजे तक अप में 18 मिनट और डाउन में 20 मिनट का अंतराल रहेगा। मेट्रो प्रबंधन ने साफ किया है कि तड़के से सेवा शुरू होने के बावजूद, रविवार रात को छूटने वाली अंतिम मेट्रो सेवाओं के निर्धारित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


योग दिवस पर कोलकाता मेट्रो का महा-ऑपरेशन
तड़के 4 बजे से दौड़ेगी ट्रेन, तीन प्रमुख लाइनों पर बढ़ाई गई सेवा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News