Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

पॉक्सो मामले में कोलकाता नगर निगम के पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन गिरफ्तार

कोलकाता नगर निगम के एक और जोड़ासांको के वार्ड संख्या 39 के पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन को रविवार सुबह पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से ही पुलिस और केंद्रीय बल उनके घर के बाहर मौजूद थे।

07 Jun 2026

पॉक्सो मामले में कोलकाता नगर निगम के पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के एक और जोड़ासांको के वार्ड संख्या 39 के पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन को रविवार सुबह पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से ही पुलिस और केंद्रीय बल उनके घर के बाहर मौजूद थे। आरोप है कि जसीमुद्दीन ने दरवाजा नहीं खोला। लगभग छह घंटे इंतजार करने के बाद पुलिस ने बाहर से ताला खोलकर घर में प्रवेश किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, वहीं भाजपा समर्थक भी हाथों में अंडे लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

पुलिस ने जसीमुद्दीन के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, तीन वर्ष पहले इलाके की एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के मामले में जसीमुद्दीन के करीबी लोगों का नाम सामने आया था। अब वह लड़की कॉलेज की छात्रा है। आरोप है कि शनिवार को उसे फिर से परेशान किया गया और पुराना मामला वापस लेने के लिए धमकी दी गई। इसके बाद युवती के परिजनों ने थाने में नई शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार रात इस मामले में जसीमुद्दीन के एक करीबी व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। पार्षद सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर में अवैध गतिविधियों में शामिल होने, आपराधिक साजिश रचने, धमकी देने, पीड़िता की पहचान उजागर करने तथा शीलभंग से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले कोलकाता नगर निगम के वार्ड संख्या 101 के पार्षद बाप्पादित्य दासगुप्ता को भी कथित रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह पहले भाजपा में थे और वर्ष 2010 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। तृणमूल पार्षदों के मुख्य सचेतक पद पर भी रह चुके हैं। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद जसीमुद्दीन का नाम भी गिरफ्तार पार्षदों की सूची में जुड़ गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पॉक्सो मामले में कोलकाता नगर निगम के पार्षद मोहम्मद जसीमुद्द
कोलकाता नगर निगम के एक और जोड़ासांको के वार्ड संख्या 39 के पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन को रविवार सुबह पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News