Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य को पुलिस का समन, सचिव से मारपीट का आरोप

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब बैसवानोर चट्टोपाध्याय को समन भेजकर मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ का निर्णय लिया है

25 May 2026

कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य को पुलिस का समन, सचिव से मारपीट का आरोप

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य बैसवानोर चट्टोपाध्याय को निगम सचिव के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट के मामले में कोलकाता पुलिस ने समन भेजा है। न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने सोमवार सुबह उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम के सचिव किशोर कुमार बिस्वास ने शनिवार को न्यू मार्केट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शुक्रवार को नगर निगम भवन में हुई घटनाओं के दौरान बैसवानोर चट्टोपाध्याय ने उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया।
बताया गया है कि शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडे ने निगम की बैठक रद्द कर दी थी। इसके बावजूद बैठक आयोजित की गई। बैठक कक्ष अंदर से बंद होने के कारण सत्र विजिटर्स रूम में कराया गया।
इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस पार्षदों ने निगम भवन स्थित पार्षद क्लब में विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल सचिव के कार्यालय पहुंचा और बैठक कक्ष खोलने की मांग की। आरोप है कि इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बैसवानोर चट्टोपाध्याय कर रहे थे और उसी दौरान सचिव के साथ अभद्रता की घटना हुई।
नगर निगम सचिव और आयुक्त दोनों ने इस मामले में न्यू मार्केट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब बैसवानोर चट्टोपाध्याय को समन भेजकर मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ का निर्णय लिया है।
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बैसवानोर चट्टोपाध्याय ने कहा कि उन्हें अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है और मेयर परिषद सदस्य होने के नाते उनके अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल नगर निगम सभा कक्ष खोलने की मांग की थी। उनके अनुसार, यदि जनप्रतिनिधियों को बोलने का अधिकार नहीं मिलेगा तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।
इस बीच राज्य के नगर निकाय मामलों के मंत्री अग्निमित्रा पाल ने रविवार को कहा था कि किसी सरकारी अधिकारी का अपमान या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में कार्रवाई की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य को पुलिस का समन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब बैसवानोर चट्टोपाध्याय को समन भेजकर मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ का निर्णय लिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News