Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

कोलकाता पुलिस हर स्थिति संभालने में सक्षम : अजय कुमार नंद

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कोलकाता के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निष्पक्ष चुनाव कराना है

17 Mar 2026

कोलकाता पुलिस हर स्थिति संभालने में सक्षम : अजय कुमार नंद

कोलकाता। सोमवार पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने मंगलवार को कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। हाल ही में शशि पांजा के गिरिश पार्क स्थित आवास के बाहर हुई घटना को लेकर उठे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।
पुलिस आयुक्त नंद ने यह आरोप खारिज कर दिया कि घटना के दौरान समय पर केंद्रीय बलों को नहीं बुलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय आसपास केंद्रीय बल तैनात नहीं थे और पूरी घटना बहुत कम समय में घटित हो गई। कोलकाता पुलिस ऐसी स्थितियों को संभालने में पूरी तरह सक्षम है। ऐसा नहीं है कि हम उन्हें संभाल नहीं सकते।
नंद ने यह भी बताया कि इस समय राज्य में केंद्रीय बलों की उपलब्धता सीमित है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में केंद्रीय बल अधिक संख्या में मौजूद नहीं हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखना, बैठकें और रैलियों का प्रबंधन हम स्वयं करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बलों को कब बुलाया जाना चाहिए, इसके लिए कोई निश्चित या “वॉटरटाइट” नियम नहीं है। गिरिश पार्क की घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
नंद ने शहर पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच किसी भी तरह के मतभेद के दावों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बल, विशेषकर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स सहायक भूमिका निभाते हैं और उन्हें विभिन्न चरणों में तैनात किया जाता है।
उन्होंने कहा कि समन्वय सुनिश्चित करने के लिए एक प्रक्रिया मौजूद है, जिसमें नोडल अधिकारी और निर्धारित समय-सीमा तय होती है। संचार में किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए अधिक स्पष्ट दिशा-निर्देश होने से व्यवस्था और सुचारु हो सकती है।
आगामी चुनावों के मद्देनज़र नंद ने कहा कि कोलकाता में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना अब पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद पोस्टर हटाने से जुड़े मामलों सहित सभी शिकायतों की जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कोलकाता के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निष्पक्ष चुनाव कराना है। एक नेता के रूप में मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल न रहूं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता पुलिस हर स्थिति संभालने में सक्षम : अजय कुमार नंद
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कोलकाता के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निष्पक्ष चुनाव कराना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News