Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

जमीन कब्जा और रंगदारी मामले में ईडी के सामने पेश हुए कोलकाता पुलिस के डीसीपी

ईडी को बेहाला के कारोबारी जॉय कामदार की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तारी के बाद भी बिस्वास के खिलाफ कुछ अतिरिक्त जानकारियां मिली हैं

14 May 2026

जमीन कब्जा और रंगदारी मामले में ईडी के सामने पेश हुए कोलकाता पुलिस के डीसीपी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास गुरुवार को जमीन कब्जा और रंगदारी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। ईडी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
शांतनु सिन्हा बिस्वास पहले कालीघाट थाने के प्रभारी रह चुके हैं और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। ईडी ने उन्हें इससे पहले भी कई बार तलब किया था, लेकिन वह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए थे।
बताया गया है कि हाल में जारी किए गए नए समन के बावजूद वह एजेंसी के सामने पेश होने से बच रहे थे। इसके बाद बुधवार को ईडी ने सुरक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर उनके ठिकाने की जानकारी मांगी थी।
ईडी अधिकारी के अनुसार, बिस्वास को 28 अप्रैल को भी पेश होने के लिए कहा गया था, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले की तारीख थी, लेकिन वह उस दिन भी उपस्थित नहीं हुए।
इसके बाद ईडी ने उनके देश छोड़कर जाने की आशंका को देखते हुए लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। यह सर्कुलर हवाई अड्डों और सीमा सुरक्षा बल की चौकियों तक भेजा गया था।
सूत्रों के मुताबिक, गोलपार्क इलाके के कारोबारी ‘सोना पप्पू’ से जुड़े जमीन कब्जा, रंगदारी और अन्य मामलों की जांच के दौरान शांतनु सिन्हा बिस्वास का नाम सामने आया था
ईडी को बेहाला के कारोबारी जॉय कामदार की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तारी के बाद भी बिस्वास के खिलाफ कुछ अतिरिक्त जानकारियां मिली हैं। एजेंसी लंबे समय से उनसे पूछताछ करने का प्रयास कर रही थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जमीन कब्जा और रंगदारी मामले में ईडी के सामने पेश हुए डीसीपी
ईडी को बेहाला के कारोबारी जॉय कामदार की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तारी के बाद भी बिस्वास के खिलाफ कुछ अतिरिक्त जानकारियां मिली हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News