Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

कोलकाता पुलिस की ट्रैफिक प्रबंधन की जीत

शपथ ग्रहण के वीआईपी जमावड़े के बीच भी नहीं थमी कोलकाता की रफ्तार

09 May 2026

कोलकाता पुलिस की ट्रैफिक प्रबंधन की जीत

कोलकाता। शनिवार को रबींद्र जयंती के पावन अवसर पर ब्रिगेड परेड ग्राउंड एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब बंगाल की पहली भाजपा सरकार ने सत्ता की कमान संभाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसी हाई-प्रोफाइल हस्तियों की मौजूदगी के बावजूद, कोलकाता की सड़कों पर यातायात की व्यवस्था सुचारू बनी रही। अमूमन ब्रिगेड की रैलियों के दौरान जाम के लिए मशहूर कोलकाता ने इस बार एक संयमित और योजनाबद्ध ट्रैफिक प्रबंधन का उदाहरण पेश किया, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली।
कोलकाता पुलिस की ओर से जारी पूर्व एडवाइजरी और सख्त डायवर्जन प्लान ने इस सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। वीवीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर एस्प्लेनेड रैंप, केपी रोड, हॉस्पिटल रोड और क्वींसवे जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात को नियंत्रित किया गया था, लेकिन वैकल्पिक रास्तों की स्पष्ट जानकारी होने के कारण सड़कों पर अफरा-तफरी नहीं दिखी। हालांकि, उत्तर और दक्षिण कोलकाता को जोडऩे वाले कुछ रास्तों पर वाहनों को मोड़ा गया, फिर भी शहर के बाकी हिस्सों में जनजीवन सामान्य बना रहा। मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक और रणनीतिक पार्किंग प्रबंधन ने दबाव को काफी हद तक कम कर दिया।
सुबह से ही ब्रिगेड के चारों ओर भाजपा समर्थकों का हुजूम उमडऩा शुरू हो गया था। पार्क स्ट्रीट से फोर्ट विलियम और आउटरम रोड तक कार्यकर्ताओं की कतारें देखी गईं, जिससे पूर्वी महानगर बाइपास पर वाहनों की गति कुछ धीमी अवश्य हुई, लेकिन कहीं भी पहिए थमे नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि चूंकि यह एक औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह था, न कि कोई विशाल राजनीतिक रैली, इसलिए बसों और ट्रकों का वैसा रेला नहीं दिखा जो अक्सर शहर की नब्ज रोक देता है। 
प्रशासन की मुस्तैदी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच राज्यपाल आर.एन. रवि ने शुभेंदु को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस भव्य प्रशासनिक आयोजन के बीच कोलकाता पुलिस ने केवल संवेदनशील इलाकों पर ध्यान केंद्रित कर पूरे शहर को जाम से बचाए रखा। राजनीतिक रूप से एक बड़े सत्ता परिवर्तन का दिन होने के साथ-साथ यह दिन कोलकाता के बेहतरीन प्रशासनिक और यातायात समन्वय के लिए भी याद किया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता पुलिस की ट्रैफिक प्रबंधन की जीत
शपथ ग्रहण के वीआईपी जमावड़े के बीच भी नहीं थमी कोलकाता की रफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News