Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता पुलिस एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, बिहार के पूर्णिया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया

19 May 2026

कोलकाता पुलिस एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, बिहार के पूर्णिया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बिहार पुलिस के सहयोग से पूर्णिया जिले में चल रही एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार दोपहर एसटीएफ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह कार्रवाई 18 मई की शाम गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
एसटीएफ कोलकाता पुलिस, एसटीएफ बिहार और दमदाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पूर्णिया जिले के हरिपुर गांव स्थित मिथु कुमार और गब्बर राय के घर पर छापा मारा। जांच में पता चला कि वहां भूतल पर कागज की प्लेट बनाने की फैक्ट्री की आड़ में भूमिगत गुप्त कक्ष बनाकर अवैध हथियार निर्माण का काम चलाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार इस भूमिगत कक्ष को विशेष रूप से इस तरह तैयार किया गया था ताकि हथियार निर्माण के दौरान होने वाली आवाज को बाहर आने से रोका जा सके।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान मिथु कुमार, गब्बर राय, मोहम्मद अनवर खान और मोहम्मद आफताब आलम उर्फ लादन के रूप में हुई है। बाद में इस पूरे गिरोह के मुख्य सरगना सूरज कुमार को भी बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने फैक्ट्री से पांच अर्धनिर्मित पिस्तौल, पांच पिस्तौल बॉडी, चार पिस्तौल बट, एक लेथ मशीन, एक मिलिंग मशीन, एक ड्रिलिंग मशीन और एक ग्राइंडिंग एवं पॉलिशिंग मशीन बरामद की। इसके अलावा भारी मात्रा में कच्चा माल और अवैध हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दमदाहा थाने में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता पुलिस एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News