Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

कोलकाता पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, 50 से अधिक निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस महकमे में इस व्यापक फेरबदल को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है

30 Jan 2026

कोलकाता पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, 50 से अधिक निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर

कोलकाता। कोलकाता पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शुक्रवार शाम को पुलिस आयुक्त के आदेश के तहत निरीक्षक (आई-कैडर) रैंक के 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से और जनहित में किए गए हैं।
पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर के विभिन्न थानों और विभागों में कार्यरत थाना प्रभारी (ओसी) और अतिरिक्त थाना प्रभारी (एडिशनल ओसी) स्तर के अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं। तबादलों में दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य कोलकाता के कई महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं।
आदेश के तहत पंचसायर, साउथ पोर्ट, हेस्टिंग्स, बेलियाघाटा, अम्हर्स्ट स्ट्रीट, बेहाला, हरिदेवपुर, न्यू अलीपुर, कस्बा, चारु मार्केट, गिरिश पार्क, पार्क स्ट्रीट, बऊबाजार, टॉलीगंज, तिलजला, सिंथी, ठाकुरपुकुर, आनंदपुर, तोपसिया, राजाबागान, नेताजी नगर, जादवपुर, श्यामपुकुर, बड़ाबाजार सहित कई थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
इसके अलावा ईस्टर्न सबअर्बन डिवीजन, साउथ डिवीजन, नॉर्थ डिवीजन, साउथ वेस्ट डिवीजन, सेंट्रल डिवीजन, पोर्ट डिवीजन, स्पेशल ब्रांच, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, ट्रैफिक पुलिस और एसटीएफ से जुड़े अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आगामी महीनों में संभावित चुनावी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
आदेश पर कोलकाता के पुलिस आयुक्त ने हस्ताक्षर किए हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है
पुलिस महकमे में इस व्यापक फेरबदल को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


50 से अधिक निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर
पुलिस महकमे में इस व्यापक फेरबदल को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News