Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में सीजन का सबसे ठंडा दिन, दक्षिण बंगाल में तापमान और गिरने का अनुमान

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। बारिश का कोई आंकड़ा दर्ज नहीं हुआ।

06 Dec 2025

कोलकाता में सीजन का सबसे ठंडा दिन, दक्षिण बंगाल में तापमान और गिरने का अनुमान

कोलकाता और दक्षिण बंगाल में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार से शनिवार के बीच तापमान में तेज गिरावट दर्ज होने के बाद शहर सीजन के सबसे ठंडे दिन की ओर बढ़ रहा है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। बारिश का कोई आंकड़ा दर्ज नहीं हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में इस समय कोई महत्वपूर्ण निम्नदाब क्षेत्र सक्रिय नहीं है, जिसके कारण उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी हवा बेरोक बह रही है।

अलीपुर मौसम केंद्र ने बताया कि दक्षिण बंगाल में अगले दो दिनों में रात का तापमान कम से कम दो डिग्री और गिर सकता है। इसके उलट उत्तर बंगाल में तापमान में किसी खास उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने और कहीं भी बारिश की संभावना न होने का अनुमान है।

इस बार सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में भी सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में लानिन्या के प्रभाव से ठंड ज्यादा दिन तक टिक सकती है और शीतलहर के अधिक दौर देखने को मिल सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में सीजन का सबसे ठंडा दिन, दक्षिण बंगाल में तापमान औ
बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News