Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

निम्न दबाव का असर - कोलकाता में अभी भी नहीं बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने रविवार को जारी अपने बयान में बताया है कि फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से ठंडी हवाएं प्रवेश नहीं कर पा रहीं और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जिसके कारण बहुत अधिक ठंड नहीं पड़ रही है।

30 Nov 2025

निम्न दबाव का असर - कोलकाता में अभी भी नहीं बढ़ेगी ठंड

कोलकाता, 30 नवम्बर (हि. स.)। महानगर कोलकाता समय दक्षिण बंगाल में अभी भी बहुत अधिक ठंड नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग ने रविवार को जारी अपने बयान में बताया है कि फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से ठंडी हवाएं प्रवेश नहीं कर पा रहीं और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जिसके कारण बहुत अधिक ठंड नहीं पड़ रही है।

कोलकाता के लिए अगले 24 घंटो का स्थानीय पूर्वानुमान बताता है कि आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और सुबह के समय हल्की धुन्ध छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर है। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 42 प्रतिशत मापी गई।

पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में किसी भी तरह की वर्षा दर्ज नहीं की गई। इससे शहर में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने इस बात की संभावना जताई है कि अगले हफ्ते के अंत तक राज्य में तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निम्न दबाव का असर - कोलकाता में अभी भी नहीं बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने रविवार को जारी अपने बयान में बताया है कि फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से ठंडी हवाएं प्रवेश नहीं कर पा रहीं और तापमान 17 डिग्री





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News