Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में माध्यमिक छात्रा ने की आत्महत्या, गणित परीक्षा को लेकर थी चिंतित

छात्रा का शव गुरुवार रात उसके घर से बरामद किया गया। बताया गया है कि उसने दुपट्टे के सहारे कमरे के छत के पंखे से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही तोपसिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

14 Feb 2026

कोलकाता में माध्यमिक छात्रा ने की आत्महत्या, गणित परीक्षा को लेकर थी चिंतित

कोलकाता। कोलकाता के तोपसिया इलाके में माध्यमिक परीक्षा देने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गणित की परीक्षा अपेक्षा के अनुरूप न होने से छात्रा मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

छात्रा का शव गुरुवार रात उसके घर से बरामद किया गया। बताया गया है कि उसने दुपट्टे के सहारे कमरे के छत के पंखे से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही तोपसिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का कहना है कि गणित की परीक्षा के बाद से वह तनाव में थी। परिवार के अनुसार, अन्य विषयों की परीक्षाएं अच्छी गई थीं, लेकिन गणित को लेकर वह चिंतित और अवसादग्रस्त महसूस कर रही थी। माध्यमिक परीक्षाएं 12 फरवरी को समाप्त हुई थीं।

पुलिस के अनुसार, छात्रा महेंद्र रॉय लेन स्थित एक बहुमंजिला इमारत में अपने परिवार के साथ रहती थी। घटना के समय उसके पिता, मां, बहन और दादी घर पर मौजूद थे। गुरुवार को उसके माता-पिता कुछ समय के लिए बाहर गए थे, जबकि बहन और दादी दूसरे कमरे में थीं। इसी दौरान छात्रा पास के कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

शाम को माता-पिता के लौटने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर दरवाजा खोला गया तो छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। उसे तत्काल राष्ट्रीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में माध्यमिक छात्रा ने की आत्महत्या, गणित परीक्षा को
छात्रा का शव गुरुवार रात उसके घर से बरामद किया गया। बताया गया है कि उसने दुपट्टे के सहारे कमरे के छत के पंखे से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही तोपसिया थान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News