Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

कोलकाता : सीईओ कार्यालय के सामने फिर बढ़ा तनाव, यातायात बाधित

इसी बीच वहां भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई

01 Apr 2026

कोलकाता : सीईओ कार्यालय के सामने फिर बढ़ा तनाव, यातायात बाधित

कोलकाता। कोलकाता में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के बाहर बुधवार दोपहर एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। एसयूसीआई के कार्यकर्ता और समर्थकों ने सीईओ दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान जब सीईओ मनोज अग्रवाल कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे, तब वहां मौजूद तृणमूल समर्थक बीएलओ कर्मियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस घटनाक्रम के चलते स्ट्रैंड रोड पर भारी जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बाबूघाट से हावड़ा जाने वाली बसें रास्ते में ही रुक गईं, जिससे कई यात्रियों को पैदल ही अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।
दरअसल, मंगलवार दोपहर को भी स्थिति अचानक बिगड़ गई थी। तृणमूल समर्थक कुछ बीएलओ कर्मी नए सीईओ कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए थे। उनका आरोप था कि कुछ लोग बैग भरकर फॉर्म-6 (जिसके जरिए मतदाता सूची में नया नाम जोड़ा जाता है) जमा करने आए हैं। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इसी बीच वहां भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों पक्षों के बीच बैरिकेडिंग की गई और केंद्रीय बलों की भी मदद ली गई।
समय बीतने के साथ तनाव बढ़ता गया और देर रात तक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हालांकि बुधवार सुबह हालात कुछ सामान्य दिखे, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तृणमूल समर्थक बीएलओ और एसयूसीआई कार्यकर्ता फिर से जुटने लगे और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीईओ कार्यालय के सामने फिर बढ़ा तनाव, यातायात बाधित
इसी बीच वहां भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News