Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नेटफ्लिक्स पर 27 फरवरी को दस्तक देगी कोंकणा सेन शर्मा की 'एक्यूज्ड'

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की आगामी थ्रिलर फिल्म 'एक्यूज्ड' को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया था और अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म में 'लापता लेडीज' से सुर्खियां बटोर चुकीं अभिनेत्री प्रतिभा रांटा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

09 Feb 2026

नेटफ्लिक्स पर 27 फरवरी को दस्तक देगी कोंकणा सेन शर्मा की 'एक्यूज्ड'

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की आगामी थ्रिलर फिल्म 'एक्यूज्ड' को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया था और अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म में 'लापता लेडीज' से सुर्खियां बटोर चुकीं अभिनेत्री प्रतिभा रांटा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों का दमदार पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की जानकारी शेयर की। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने मिलकर लिखी है।

नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी फिल्म

थ्रिलर ड्रामा 'एक्यूज्ड' का प्रीमियर 27 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। पोस्टर के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है, "मीरा अपनी सपनों भरी जिंदगी जी रही है। क्या एक राज उसकी जिंदगी को बुरे सपने में बदल देगा?" फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा डॉ. गीतिका की भूमिका निभा रही हैं, जबकि प्रतिभा रांटा मीरा के किरदार में दिखाई देंगी। कहानी एक ऐसे रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण जीवन को अचानक भयावह मोड़ पर ले जाता है।

टीजर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का टीजर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सस्पेंस और इमोशनल टोन से भरपूर झलक ने दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। कोंकणा की गंभीर स्क्रीन प्रेज़ेंस और प्रतिभा की मासूमियत के पीछे छिपा तनाव फिल्म को एक मजबूत थ्रिलर के रूप में स्थापित करता दिख रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नेटफ्लिक्स पर 27 फरवरी को दस्तक देगी कोंकणा सेन शर्मा की 'एक
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की आगामी थ्रिलर फिल्म 'एक्यूज्ड' को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया ग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News