Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी न मिलने से केएससीए निराश, बीसीसीआई के फैसले पर उठे सवाल

केएससीए ने बुधवार को जारी अपने विस्तृत बयान में कहा कि उसने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्लेऑफ मैचों की मेजबानी के लिए अपनी “तैयारी, इच्छा और गहरी रुचि” औपचारिक रूप से बीसीसीआई को बताई थी। संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने इस संबंध में व्यक्तिगत रूप से भी बोर्ड से बातचीत की थी।

06 May 2026

आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी न मिलने से केएससीए निराश, बीसीसीआई के फैसले पर उठे सवाल

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी से वंचित रहने पर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने गहरी निराशा व्यक्त की है। साथ ही, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के स्थल चयन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

केएससीए ने बुधवार को जारी अपने विस्तृत बयान में कहा कि उसने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्लेऑफ मैचों की मेजबानी के लिए अपनी “तैयारी, इच्छा और गहरी रुचि” औपचारिक रूप से बीसीसीआई को बताई थी। संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने इस संबंध में व्यक्तिगत रूप से भी बोर्ड से बातचीत की थी। बयान में कहा गया कि आईपीएल प्लेऑफ मैच अन्य केंद्रों को आवंटित किए जाने से केएससीए निराश है। संघ ने यह भी रेखांकित किया कि इस सीजन बेंगलुरु में आयोजित पांच लीग मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिनकी संचालन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और दर्शकों के अनुभव की व्यापक सराहना हुई।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने इस बार प्लेऑफ मुकाबले धर्मशाला और मुल्लांपुर में आयोजित करने का फैसला लिया है, जबकि फाइनल अहमदाबाद में होगा। पिछले पांच संस्करणों में यह चौथी बार है, जब फाइनल अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। परंपरा के अनुसार इस बार फाइनल बेंगलुरु में होने की उम्मीद थी, खासकर क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूदा चैंपियन है।

बीसीसीआई ने अपने फैसले का कारण बताते हुए कहा था कि “कुछ परिचालन और लॉजिस्टिक कारणों” के चलते इस बार प्लेऑफ तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि स्थानीय संघ और प्रशासन की कुछ आवश्यकताएं बोर्ड के तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं थीं।

हालांकि, केएससीए ने स्पष्ट किया कि उसका बोर्ड को भेजा गया संचार पूरी तरह तथ्यात्मक और संचालन संबंधी था, जिसका उद्देश्य केवल पारदर्शिता और स्पष्टता बनाए रखना था। संघ ने यह भी बताया कि बेंगलुरु में आईपीएल 2008 से ही एक समान संचालन व्यवस्था लागू रही है, जिसे इस सीजन भी अपनाया गया।

बयान में आगे कहा गया, “हमारी पूरी तैयारी और इच्छा के बावजूद बीसीसीआई ने अन्य स्थानों को चुना है। हालांकि इसके पीछे के कारण हमें औपचारिक रूप से नहीं बताए गए हैं, लेकिन हम बोर्ड के निर्णय और अधिकार का सम्मान करते हैं।”

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी न मिलने से केएससीए निरा
केएससीए ने बुधवार को जारी अपने विस्तृत बयान में कहा कि उसने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्लेऑफ मैचों की मेजबानी के लिए अपनी “तैयारी, इच्छा और गहरी रुचि” औपचार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News