Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बादुड़िया चेयरमैन के खेत में दफन था कुबेर का खजाना, मिट्टी खोदते ही निकले नोटों से भरे बैग

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

27 May 2026

बादुड़िया चेयरमैन के खेत में दफन था कुबेर का खजाना, मिट्टी खोदते ही निकले नोटों से भरे बैग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बादुड़िया में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने पाट के खेत में मिट्टी खोदकर भारी मात्रा में नकदी बरामद की। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार तृणमूल नेता और बादुड़िया नगर पालिका के चेयरमैन दीपंकर भट्टाचार्य को साथ लेकर पहुंची पुलिस ने खेत से रुपये से भरे चार ट्रॉली बैग और एक बोरा बरामद किया। शुरुआती अनुमान के अनुसार, अब तक करीब 80 लाख रुपये मिलने की पुष्टि हुई है, हालांकि पूरी रकम की गिनती अभी जारी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर बुधवार को तृणमूल कार्यालय के पास स्थित पाट के खेत में अभियान चलाया गया। खुदाई शुरू होते ही जमीन के नीचे दबाकर रखे गए बैग और बोरे बाहर निकाले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सभी बैगों में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, 24 मई की रात दीपंकर भट्टाचार्य के कार्यालय और तृणमूल कार्यालय से वैन के जरिए सरकारी तिरपाल हटाए जाते देखे गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित वहां से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मात्रा में जले हुए दस्तावेज भी बरामद किए।
तलाशी अभियान के दौरान एक बागानबाड़ी से करीब चार हजार सरकारी तिरपाल भी जब्त किए गए हैं। इससे पहले सोमवार को होटल से दीपंकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के समय भी लगभग 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। मंगलवार को अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।
स्थानीय निवासी चिन्मय कुलबी ने दावा किया कि खेत से निकली रकम कई करोड़ रुपये तक हो सकती है। अब सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई। कुछ लोगों का आरोप है कि सरकारी आवास योजना के पैसे का गबन किया गया, जबकि अन्य इसे उगाही का पैसा बता रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बादुड़िया चेयरमैन के खेत में दफन था कुबेर का खजाना
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News