Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी से महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों का कामकाज प्रभावित

सत्तापक्ष के आक्रामक विधायकों ने कुणाल कामरा पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सदन में शोरशराबा किया। इसके बाद कामरा के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने का भरोसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दिया है।

24 Mar 2025

एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी से महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों का कामकाज प्रभावित

मुंबई। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की व्यंगात्मक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों का कामकाज कई बार स्थगित करना पड़ा। सत्तापक्ष के आक्रामक विधायकों ने कुणाल कामरा पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सदन में शोरशराबा किया। इसके बाद कामरा के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने का भरोसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दिया है।

विधानसभा में शिंदे समूह के विधायक अर्जुन खोतकर ने कहा कि स्टैंड अप कामेडियन कुणाल कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर व्यंगात्मक टिप्पणी करके उनका अपमान किया है। इससे पहले कामरा ने प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट के विरुद्ध भी इसी तरह की टिप्पणी की थी। इसलिए इस मामले में कामरा पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद सत्तापक्ष के कई विधायकों ने खोतकर की मांग का समर्थन किया और शोरशराबा मचाने लगे। इस पर अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सभागृह का कामकाम पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद शुरू हुई कार्यवाही में मुख्यमंत्री ने कुणाल कामरा के बयान की निंदा की।

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने 2024 के विधानसभा चुनाव में दिखा दिया है कि बालासाहेब ठाकरे के विचार किसके साथ हैं। फडणवीस ने कहा कि कोई भी व्यंगात्मक कविता लिखे, राजनीतिक व्यंग्य लिखे, तो हम तालियां बजाएंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करने वाले लोग हैं, लेकिन अगर कोई इस तरह सुपारी लेकर हमारा अपमान करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसी तरह विधान परिषद में भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कुणाल कामरा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। दरेकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे बड़े नेता हैं और उन पर की गई व्यंगात्मक टिप्पणी से उनके समर्थक नाराज हुए हैं।

नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि कुणाल कामरा ने बोला है, वह सत्य है, इसे मजाकिया लहजे में लिया जा सकता था, लेकिन इसे लेकर खार में होटल में तोड़ फोड़ की गई है। लॉ एंड आर्डर खराब किया गया है। होटल में तोड़-फोड़ करने वालों पर ही कार्रवाई की जानी चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी से महाराष्ट्र विधानमंड
सत्तापक्ष के आक्रामक विधायकों ने कुणाल कामरा पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सदन में शोरशराबा किया। इसके बाद कामरा के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने का भरोसा मुख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News