Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

रामेश्वरम मंदिर में लड्डू घोटाला: मुफ्त प्रसाद बेचकर ₹3.40 करोड़ की धोखाधड़ी, छह कर्मचारी निलंबित

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पिछले मार्च महीने में मंदिर के संयुक्त आयुक्त सेलत्तुरई ने लड्डू प्रसाद की तैयारी और आय-व्यय खातों की अचानक जांच कराई। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

15 May 2026

रामेश्वरम मंदिर में लड्डू घोटाला: मुफ्त प्रसाद बेचकर ₹3.40 करोड़ की धोखाधड़ी, छह कर्मचारी निलंबित

रामनाथपुरम। अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं को मुफ्त वितरित किए जाने वाले लड्डू प्रसाद को अवैध रूप से बेचकर 3 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में मंदिर प्रशासन ने एक जूनियर असिस्टेंट सहित छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पिछले मार्च महीने में मंदिर के संयुक्त आयुक्त सेलत्तुरई ने लड्डू प्रसाद की तैयारी और आय-व्यय खातों की अचानक जांच कराई। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

प्राथमिक जांच में पता चला कि प्रसाद निर्माण और बिक्री के प्रभारी जूनियर असिस्टेंट के. पंचमूर्ति ने मुफ्त बांटे जाने वाले लड्डुओं की संख्या रिकॉर्ड में कम दिखाकर उन्हें स्टॉलों के माध्यम से अवैध रूप से बेच दिया। इसके जरिए बड़ी मात्रा में धन एकत्र किया गया। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों और अन्य स्टाफ से लगातार पूछताछ की गई। जांच में यह पुष्टि हुई कि जूनियर असिस्टेंट के. पंचमूर्ति के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक समूह लंबे समय से इस घोटाले को अंजाम दे रहा था।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, बाहरी बाजार से कच्चा माल थोक में खरीदकर अवैध तरीके से लड्डू तैयार किए गए और उन्हें मंदिर परिसर के काउंटरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को बेचा गया।

अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2023 से फरवरी 2026 तक करीब 11 लाख 40 हजार लड्डू अवैध रूप से तैयार कर बेचे गए, जिससे लगभग 3 करोड़ 40 लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई।

इस मामले में जूनियर असिस्टेंट के. पंचमूर्ति, लावण्या, अंबिका, टिकट विक्रेता सेल्वी, कर्मचारी शिवनेश्वरी और विक्रम सहित छह लोगों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन संबंधी आदेश मंदिर के संयुक्त आयुक्त सेलत्तुरई द्वारा जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि रामेश्वरम स्थित प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में वर्ष 2019 से प्रसाद बिक्री का कार्य मंदिर प्रशासन स्वयं संचालित कर रहा है। इसके बाद वर्ष 2023-24 के वित्तीय वर्ष में विधानसभा अनुदान घोषणा के तहत श्रद्धालुओं को प्रतिदिन मुफ्त लड्डू प्रसाद वितरित करने की योजना शुरू की गई थी, जो वर्तमान में भी जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रामेश्वरम मंदिर में लड्डू घोटाला: मुफ्त प्रसाद बेचकर ₹3.40 क
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पिछले मार्च महीने में मंदिर के संयुक्त आयुक्त सेलत्तुरई ने लड्डू प्रसाद की तैयारी और आय-व्यय खातों की अचानक जांच कराई। जांच के दौर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News