Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गंगासागर में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

अधिकारियों का अनुमान है कि लगभग 30 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगासागर पहुंचे

14 Jan 2026

गंगासागर में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कोलकाता। मकर संक्रांति पर गंगासागर में आज सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। त्रेता युग में स्वर्ग से उतरी गंगा ने सागर तट पर स्थित कपिल मुनि के आश्रम के पास भस्म हुए राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को स्पर्श कर जिस शुभ मुहूर्त में मोक्ष दिया था, उसी शुभ मुहूर्त में सदियों से गंगासागर स्नान की परंपरा है।
पुण्य स्नान के शुभ मुहूर्त में देश-दुनिया से पहुंचे तीर्थयात्रियों का गंगासागर में सैलाब उमड़ पड़ा है। राज्य सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, लेकिन एक अंदाजा है कि करीब 15 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है।
कपिल मुनि आश्रम के महंत ज्ञान दास ने बताया है कि आज बुधवार रात 9:19 सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद पुण्य स्नान की शुरुआत होगी और यह गुरुवार दोपहर 1:20 तक जारी रहेगा। इसीलिए मूल रूप से गुरुवार सुबह ही मकर संक्रांति का पुण्य स्नान अधिक होगा।
श्रद्धालुओं ने बुधवार सुबह छह बजे से ही गंगा-सागर संगम पर स्नान प्रारंभ कर दिया है। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच सुबह होते ही श्रद्धालु अपने-अपने शिविरों से निकलकर संगम तट पर पहुंचे और गंगा व सागर के मिलन स्थल पर आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड के साथ-साथ नौसेना और तटरक्षक बल के 10 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारियों का अनुमान है कि लगभग 30 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगासागर पहुंचे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अधिकारियों का अनुमान है कि लगभग 30 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगासागर पहुंचे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News