Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फर्जी कॉल सेंटर से लाखों की ठगी, मालिक 'बंटी-बबली' गिरफ्तार

हमने दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा

05 Jul 2025

फर्जी कॉल सेंटर से लाखों की ठगी, मालिक 'बंटी-बबली' गिरफ्तार

कोलकाता। फर्जी कॉल सेंटर के ज़रिए लोन और इंश्योरेंस दिलाने का झांसा देकर आम लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों 'बंटी' उर्फ संदीप बर और 'बबली' उर्फ शोमा सेनगुप्ता को आखिरकार एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शुक्रवार को बिराटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पहले पुलिस को जानकारी मिली थी कि कैखाली इलाके में एक भूया़ (फर्जी) कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जहाँ से देशभर में फोन कर लोगों को बीमा पॉलिसी या लोन दिलवाने का वादा कर उनसे एडवांस पैसे वसूले जा रहे हैं। एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की थी। छापे के दौरान कई कर्मचारी गिरफ्तार किए गए थे, लेकिन उस वक्त कॉल सेंटर के असली मालिक बंटी-बबली फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों के ज़रिए लगातार निगरानी जारी रखी थी। शुक्रवार को एक पुख्ता सूचना के आधार पर बिराटी इलाके में दबिश दी गई और दोनों को हिरासत में ले लिया गया। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह लोगों को कॉल करके लो-इंटरेस्ट लोन या प्रॉफिटेबल इंश्योरेंस स्कीम्स का लालच देता था। फिर उनसे रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज, या एडवांस प्रीमियम के नाम पर पैसे ऐंठे जाते थे। एक बार पैसा मिल जाने के बाद, उनका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था।  छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज और कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी में होता था। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, और अब तक इन्होंने कितने लोगों से ठगी की है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस गिरोह का कोई बाहरी राज्य से कनेक्शन है। एयरपोर्ट थाना के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह एक सुनियोजित ठगी रैकेट था, जिसमें कॉल सेंटर की आड़ में लोगों से पैसे लूटे जा रहे थे। हमने दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी कॉल सेंटर से लाखों की ठगी, मालिक 'बंटी-बबली' गिरफ्तार
हमने दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News