Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है

23 Feb 2026

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के सरशुना इलाके में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपित मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता 16 वर्षीय किशोरी है जो अपने माता-पिता के साथ एसएस टाउनशिप, सरशुना, दक्षिण कोलकाता में किराए के मकान में रहती है। मकान मालिक लड़की के पिता का करीबी दोस्त भी था, जिसके कारण उसका घर में आना-जाना सामान्य माना जाता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित तब घर में आता था जब लड़की अकेली होती थी। वह उसे अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करता था। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा, लेकिन परिवार से नजदीकी के कारण किसी को शक नहीं हुआ।
जब मामला उजागर हुआ तो पीड़िता के परिजनों ने सरशुना थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपित को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी हिरासत की मांग करेगी ताकि आगे पूछताछ की जा सके।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News