Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू, श्रद्धालु सुरक्षित

केदारनाथ मंदिर यात्रा मार्ग पर मंगलवार रात हुई तेज बारिश के बाद सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग के तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हो गई। हालांकि जिला प्रशासन, एनडीआरएफ एसडीआरएफ और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।

20 May 2026

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू, श्रद्धालु सुरक्षित

केदारनाथ। केदारनाथ मंदिर यात्रा मार्ग पर मंगलवार रात हुई तेज बारिश के बाद सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग के तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हो गई। हालांकि जिला प्रशासन, एनडीआरएफ एसडीआरएफ और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।

प्रशासन के अनुसार 19 मई तक 6.94 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। रात में भारी बारिश के कारण मार्ग पर मलबा आने से आवागमन बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्थिति की निगरानी शुरू कर अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

राहत टीमों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच करीब 30 मिनट में पैदल मार्ग को आंशिक रूप से सुचारु कर दिया। इसके बाद रातभर अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य जारी रखा। बाद में जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को दोबारा खोल दिया गया। प्रशासन ने कहा है कि यात्रा फिलहाल नियंत्रित ढंग से संचालित की जा रही है और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू, श्रद्ध
केदारनाथ मंदिर यात्रा मार्ग पर मंगलवार रात हुई तेज बारिश के बाद सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग के तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हो गई। हालांकि जिला प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News