Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

मणिपुर के काकचिंग में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और मिलिट्री-ग्रेड का सामान बरामद

मणिपुर के काकचिंग ज़िले में एक अभियान के दौरान असम राइफल्स और थौबल पुलिस कमांडो ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और मिलिट्री-ग्रेड का सामान बरामद किया। इससे इलाके में सक्रिय विद्रोही नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

13 Jun 2026

मणिपुर के काकचिंग में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और मिलिट्री-ग्रेड का सामान बरामद

इंफाल। मणिपुर के काकचिंग ज़िले में एक अभियान के दौरान असम राइफल्स और थौबल पुलिस कमांडो ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और मिलिट्री-ग्रेड का सामान बरामद किया। इससे इलाके में सक्रिय विद्रोही नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने शनिवार काे आधिकारिक बयान में बताया कि यह अभियान खास खुफिया जानकारी के आधार पर काकचिंग ज़िले के पूर्णाहेतुपोकपी इलाके में चलाया गया। सुरक्षा बलों ने अमेरिका में बनी .32 पिस्तौल और उसके चार राउंड कारतूस, दो सिंगल-बैरल ब्रीच-लोडिंग (एसबीबीएल) बंदूकें और दो डेटोनेटर शामिल थे। बरामद गोला-बारूद में एके-सीरीज़ के 17 राउंड, एसएलआर के 18 राउंड, .303 के 29 राउंड और इंसास के तीन राउंड शामिल थे। सुरक्षा कर्मियों ने एक स्ट्राइकर स्प्रिंग, दो टियर स्मोक शेल, केसीपी लोगो वाले 12 स्टिकर और एक बाइपॉड भी बरामद किया।

इसके अलावा, संयुक्त टीम ने बड़ी मात्रा में मिलिट्री का सामान भी बरामद किया, जिसमें 12 बुलेटप्रूफ प्लेट, दो बुलेटप्रूफ फाइबर प्लेट, दो हेलमेट और एक बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल हैं। वहीं 60 कॉम्बैट शर्ट, 57 कॉम्बैट पैंट, दो कॉम्बैट जैकेट, 18 कॉम्बैट कैप, आठ जोड़ी कॉम्बैट जूते, 23 कॉम्बैट बेल्ट और एक एमपी-5 स्लिंग भी शामिल थी।

अधिकारियों ने कहा कि यह बरामदगी संघर्ष से प्रभावित राज्य में विद्रोही गतिविधियों को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चल रही कोशिशों में एक बड़ी कामयाबी है। बरामद सभी हथियार, गोला-बारूद और मिलिट्री का सामान आगे की जांच और ज़रूरी कानूनी कार्रवाई के लिए हेइरोक पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

राज्य में शांति और स्थिरता बहाल करने की कोशिशों के बीच, सुरक्षा बलों ने हाल के महीनों में अवैध हथियार बरामद करने और उग्रवादियों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरे मणिपुर में खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन तेज़ कर दिए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर के काकचिंग में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और
मणिपुर के काकचिंग ज़िले में एक अभियान के दौरान असम राइफल्स और थौबल पुलिस कमांडो ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और मिलिट्री-ग्रेड का सामान बरामद किया। इस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News