Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

त्राल से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

इस आतंकी के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

18 Nov 2024

त्राल से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

अवंतीपोरा। पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में त्राल इलाके से सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर अवंतीपोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेना की 42आरआर और सीआरपीएफ की 180 बटालियन के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन त्राल के पिंगलिश इलाके के बागों से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान इरशाद अहमद चोपन पुत्र अब्दुल रहमान चोपन निवासी लुरगाम त्राल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक पिस्तौल, 18 पिस्तौल राउंड और दाे मैगजीन सहित हथियार और गोला-बारूद के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह दक्षिण कश्मीर रेंज में कई आतंकवाद संबंधी गतिविधियों में शामिल रहा है। उल्लेखनीय है कि आतंकी कि इरशाद अहमद चोपन इसी साल 24 अक्टूबर को बिजनौर यूपी निवासी शुभम कुमार नामक एक बाहरी मजदूर पर गोलीबारी से संबंधित पुलिस स्टेशन त्राल में दर्ज एक मामले में शामिल था, जिसमें उक्त मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बयान में बताया गया है कि जांच चल रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


त्राल से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार
इस आतंकी के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News