Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

लातेहार बस हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, लगभग 80 लोग घायल

दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में सीतापति देवी, प्रेमा देवी, सोनामती देवी, रेशन्ति चेरवा, सुखना भुइयां, विजय नगेसिया, लीलावती सोनवानी, रमेश मनिका, फगुआ राम और परशुराम सोनवानी शामिल हैं।

19 Jan 2026

लातेहार बस हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, लगभग 80 लोग घायल

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में रविवार को हुई भीषण बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में सीतापति देवी, प्रेमा देवी, सोनामती देवी, रेशन्ति चेरवा, सुखना भुइयां, विजय नगेसिया, लीलावती सोनवानी, रमेश मनिका, फगुआ राम और परशुराम सोनवानी शामिल हैं। हादसे में लगभग 80 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के अलावा लातेहार और आसपास के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। सभी मृतक और घायल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

दरअसल, रविवार को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक शादी-विवाह के रिश्ते के सिलसिले में लोगों ने बस रिजर्व की थी और महुआडांड़ के लोध गांव आ रहे थे। इसी दौरान ओरसा घाटी के पास बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई की ओर पलट गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस में सवार लगभग सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के साथ-साथ स्थानीय लोगों के निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।

इस संबंध में एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जो मरीज ज्यादा गंभीर थे, उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजा गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लातेहार बस हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, लगभग 80 लोग
दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में सीतापति देवी, प्रेमा देवी, सोनामती देवी, रेशन्ति चेरवा, सुखना भुइयां, विजय नगेसिया, लीलावती सोनवा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News