Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देशभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने मूल्य आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, भले ही इसके लिए उन्हें अपनी सरकार गंवानी पड़ी।

16 Aug 2025

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देशभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि पर पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने उन्हें नमन किया।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने मूल्य आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, भले ही इसके लिए उन्हें अपनी सरकार गंवानी पड़ी। उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाजपेयी को करोड़ों कार्यकर्ताओं की प्रेरणा बताते हुए कहा कि उनका जीवन विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित था और वह राष्ट्र के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें राष्ट्रधर्म का निर्भीक प्रहरी और राजनीतिक शुचिता का शिल्पकार बताते हुए कहा कि वे संयम, सौम्यता और नैतिकता के प्रतीक थे। अटल जी सच्चे अर्थों में राजनीतिक साधना के प्रतिमान थे।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वाजपेयी का जीवन सुशासन और जनसेवा को समर्पित था और वह असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अटल बिहारी वाजपेयी के ग्वालियर के दिनों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा की नींव रखने से लेकर नए भारत की आधारशिला गढ़ने तक राष्ट्र के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वाजपेयी को एक ऐसा कवि बताया जिनके शब्दों ने राष्ट्र की आत्मा को झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श देश को आगे बढ़ाने की दिशा में आज भी मार्गदर्शन करते हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें एक प्रेरक नेता और प्रशंसित राजनेता बताते हुए कहा कि उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अटल जी को नमन करते हुए कहा कि अटल जी हमेशा विचारों और संस्कारों में जीवित रहेंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी वाजपेयी जी को सादर नमन किया।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने उन्हें भाजपा के संस्थापक सदस्य और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं का पथप्रदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने अटल जी को भाजपा का पितृ पुरुष बताया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने अटल जी को एक विचार और संस्कार बताते हुए कहा कि वह एक व्यक्ति नहीं बल्कि युगद्रष्टा थे।

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी (25 दिसंबर 1924 - 16 अगस्त 2018) की आज सातवीं पुण्यतिथि है। उन्होंने 1996, 1998-1999 और 1999-2004 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। वह अपनी वाक्पटुता और समावेशी दृष्टिकोण के लिए विख्यात थे। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण (1998) और कारगिल युद्ध (1999) के समय अपने दृढ़ नेतृत्व से भारत को नई ऊंचाइयां दीं। साल 2015 में भारत रत्न से सम्मानित वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 दिल्ली में हुआ।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देशभर के नेताओं ने दी श्र
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने मूल्य आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News