Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पक्ष-विपक्ष के नेताओं सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने नव स्वतंत्र भारत को साहस, दृढ़ विश्वास और एकता के सूत्र में बांधा। आज का सशक्त और आत्मविश्वासी भारत उनकी दूरदृष्टि और राष्ट्र-निर्माण की सोच का परिणाम है।

15 Dec 2025

पक्ष-विपक्ष के नेताओं सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रक्षामंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र-निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने नव स्वतंत्र भारत को साहस, दृढ़ विश्वास और एकता के सूत्र में बांधा। आज का सशक्त और आत्मविश्वासी भारत उनकी दूरदृष्टि और राष्ट्र-निर्माण की सोच का परिणाम है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें राष्ट्रीय एकता का शिल्पी बताते हुए विनम्र अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजेजू ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा सादर नमन। उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ नेतृत्व ने भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने की नींव रखी। उनका समर्पण हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरदार पटेल को स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता का शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग दिखाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश में लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखने और आधुनिक भारत के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन, विचार एवं देश के प्रति उनका योगदान हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पटेल पार्क स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का योगदान राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नमन करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए उन्होंने अप्रतिम योगदान दिए। उनका समर्पण युवाओं को हमेशा राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका दृढ़ नेतृत्व, अदम्य साहस और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राजनीतिक कौशल से 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। अखिल भारतीय सेवाओं को सुदृढ़ करने और किसानों के अधिकारों के लिए उनके अथक प्रयास राष्ट्र के लिए अमूल्य हैं। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सशक्त भारत के निर्माण हेतु उनका निस्वार्थ समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि दूरदर्शी नेता और भारत की एकता के वास्तुकार, भारत के लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल को उनके 75वें स्मृति दिवस पर नमन। उनका अटूट संकल्प और नेतृत्व पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पक्ष-विपक्ष के नेताओं सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने नव स्वतंत्र भारत को साहस, दृढ़ विश्वास और एकता के सूत्र में बांधा। आज का सशक्त और आत्मविश्वासी भारत उनकी दूरदृष





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News