Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बोस अस्पताल में भर्ती

उन्होंने कहा कि बिमान बोस हमेशा नेतृत्व पदों पर नए और युवा लोगों को शामिल करने के पक्ष में थे

12 Nov 2024

वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बोस अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। वरिष्ठ माकपा नेता और बंगाल में वाममोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस को सोमवार रात से तेज बुखार और गंभीर बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिमान बोस 88 वर्ष के हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार बिमान बोस सोमवार शाम को उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों में चुनाव प्रचार के साथ साथ पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के बाद कोलकाता लौट आए। लेकिन फेंफड़े में संक्रमण और तेज बुखार के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर है। एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं। उनके फेफड़ों में संक्रमण है। उनके खून की जांच की गयी हैं। माकपा की राज्य समिति के एक सदस्य ने कहा कि जब वह मालदा में ही थे तो उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। लेकिन असुविधा को नजरअंदाज करते हुए वहां पार्टी का कार्यक्रम पूरा किया और वापस कोलकाता आ गये। सोमवार रात से उनका बुखार और बेचैनी बढ़ गई। लेकिन शुरुआत में उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया। बाद में पार्टी नेताओं द्वारा आश्वस्त किए जाने के बाद वह सहमत हुए। पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य मो. सलीम ने कहा कि बिमान बोस को कुछ चिकित्सा परीक्षणों से गुजरना होगा जिसके बाद उनकी सटीक बीमारियों का पता चलेगा। 

राज्य समिति के एक सदस्य ने कहा कि अपनी उम्र के बावजूद बोस संगठनात्मक गतिविधियों में अपने से कई छोटे साथियों की तुलना में अधिक सक्रिय हैं जो अविश्वसनीय है कि 84 साल की उम्र में वह युवा साथियों की तुलना में तेज़ गति से चलते हुए रैलियों का नेतृत्व करते हैं। वह नियमित रूप से जिलों का दौरे भी करते हैं और पार्टी कार्यक्रमों और रैलियों को संबोधित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि बिमान बोस हमेशा नेतृत्व पदों पर नए और युवा लोगों को शामिल करने के पक्ष में थे। बता दें कि 88 साल का यह वामपंथी नेता बेहद सख्त जिंदगी जीते हैं। अलीमुद्दीन का ऑफिस ही उनका पता है। सूत्रों के मुताबिक बिमान पहले तो अस्पताल जाने के लिए राजी नहीं हुए। वह अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय में इलाज कराना चाहते थे। काफी समझाने के बाद बिमान को अस्पताल ले जाया गया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बोस अस्पताल में भर्ती
उन्होंने कहा कि बिमान बोस हमेशा नेतृत्व पदों पर नए और युवा लोगों को शामिल करने के पक्ष में थे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News