Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आरक्षण सीमा 50 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत होने दें: शरद पवार

शरद पवार शुक्रवार को सांगली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि यह लोगों की भावना है कि मराठा आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि दूसरों का आरक्षण प्रभावित न हो।

04 Oct 2024

आरक्षण सीमा 50 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत होने दें: शरद पवार

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि आरक्षण की मर्यादा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत होने दें। जिन्हें आरक्षण नहीं मिला उन्हें 25 फीसदी में शामिल किया जा सकता है। शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार को इसके लिए पहल करनी चाहिए और हम इसका समर्थन करेंगे।

शरद पवार शुक्रवार को सांगली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि यह लोगों की भावना है कि मराठा आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि दूसरों का आरक्षण प्रभावित न हो। पवार ने कहा कि "केंद्र सरकार को मराठा आरक्षण के लिए पहल करनी चाहिए, आरक्षण संविधान में संशोधन करना चाहिए, हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे। हम 50 प्रतिशत आरक्षण पर नहीं जा सकते, लेकिन अगर हम इसके लिए जाना चाहते हैं, तो संसद में बदलाव होना चाहिए। पवार ने कहा कि संशोधन करने में कोई समस्या नहीं है, 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक जाना चाहिए, तमिलनाडु में यह 78 प्रतिशत है। अगर आरक्षण बढ़ता है तो महाराष्ट्र में यह 75 प्रतिशत तक क्यों नहीं जा सकता है। अगर उन सभी को आरक्षण मिले, जिन्हें यह नहीं मिला ताे कोई विवाद नहीं होगा।

शरद पवार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कुछ नेता सिर्फ पब्लिसिटी के लिए उनके विरुद्ध बयानबाजी करते हैं। इसका असर उनपर ही पड़ता है, इसी वजह मैं इस तरह के आरोपों प्रत्यारोपों का जवाब देना उचित नहीं समझता। साथ ही उम्र बढऩे जैसे सवाल का जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा कि उम्र के साथ ही उर्जा भी बढ़ती है। इसलिए राजनीति में उम्र बढऩे जैसी टिप्पणी का कोई अर्थ नहीं है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरक्षण सीमा 50 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत होने दें: शरद पवार
शरद पवार शुक्रवार को सांगली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि यह लोगों की भावना है कि मराठा आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News