Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

डीएमई इंद्रजीत साहा को हटाने की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र

संगठन का कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में जनविश्वास बहाल करने के लिए इस मामले में त्वरित कार्रवाई जरूरी है

11 May 2026

डीएमई इंद्रजीत साहा को हटाने की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन (डीएमई) डॉ. इंद्रजीत साहा को तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठी है। पीपुल्स फॉर बेटर ट्रीटमेंट (पीबीटी) के अध्यक्ष डॉ. कुनाल साहा ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।
डॉ. कुनाल साहा ने पत्र में आरोप लगाया है कि डॉ. इंद्रजीत साहा का अतीत विवादों से घिरा रहा है और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री व तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी के साथ निकट संबंधों के कारण डीएमई जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था।
पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में दायर एक स्पेशल लीव पिटीशन के दौरान डॉ. इंद्रजीत साहा ने हलफनामे में कथित रूप से गलत जानकारी दी थी। यह मामला डॉक्टर सुकुमार मुखर्जी को पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग का ‘मुख्य सलाहकार’ नियुक्त किए जाने से जुड़ा था।
डॉ. कुनाल साहा ने कहा कि उनकी पत्नी अनुराधा साहा की मौत के मामले में चिकित्सा लापरवाही के लिए सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. सुकुमार मुखर्जी को दोषी ठहराया था। इसके बावजूद उन्हें स्वास्थ्य विभाग में सलाहकार बनाए जाने को लेकर अदालत में चुनौती दी गई थी।
पीबीटी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि डीएमई पद पर रहते हुए डॉ. इंद्रजीत साहा की भूमिका की जांच कराई जाए और चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। संगठन का कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में जनविश्वास बहाल करने के लिए इस मामले में त्वरित कार्रवाई जरूरी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डीएमई इंद्रजीत साहा को हटाने की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र
संगठन का कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में जनविश्वास बहाल करने के लिए इस मामले में त्वरित कार्रवाई जरूरी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News