सीवी आनंद बोस ने कहा कि न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक विश्व के लिए यह दिन लोगों के उत्पीडऩ से मुक्ति का प्रतीक है
कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की जीत ने लोगों को उत्पीडऩ से मुक्ति दिलाई और बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल ने कहा कि भारत जानता है कि कैसे एक साथ आना है, कैसे सोचना है और कैसे एक साथ काम करना है। सीवी आनंद बोस ने कहा कि न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक विश्व के लिए यह दिन लोगों के उत्पीडऩ से मुक्ति का प्रतीक है। बांग्लादेश के निर्माण में भारतीय सशस्त्र बलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बांग्लादेश में हमारे भाइयों और बहनों ने यह सिद्ध किया कि किसी का हमेशा दमन नहीं किया जा सकता।