Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारी बारिश के बाद सामान्य हुई कोलकाता की ज़िंदगी, अब तक 11 लोगों की मौत

इनमें से नौ लोगों की मौत शहर में करंट लगने से हुई, जबकि दो मौतें दक्षिण 24 परगना और अन्य जिलों में दर्ज की गईं। पूरे शहर में जल जमाव हो गया था जो गुरुवार सुबह तक लगभग सामान्य हो गया है।
 

25 Sep 2025

भारी बारिश के बाद सामान्य हुई कोलकाता की ज़िंदगी, अब तक 11 लोगों की मौत

कोलकाता। महानगर कोलकाता और आसपास के जिलों में सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक हुई भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन गुरुवार तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 तक पहुंच गई है। इनमें से नौ लोगों की मौत शहर में करंट लगने से हुई, जबकि दो मौतें दक्षिण 24 परगना और अन्य जिलों में दर्ज की गईं। पूरे शहर में जल जमाव हो गया था जो गुरुवार सुबह तक लगभग सामान्य हो गया है।

मंगलवार को हुई रिकॉर्ड बारिश ने शहर को लगभग ठप कर दिया था। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे से भी कम समय में 251.4 मिमी वर्षा हुई, जो पिछले 137 वर्षों में छठा सबसे बड़ा आंकड़ा है। 1986 के बाद पहली बार इतनी अधिक बारिश दर्ज की गई। इस बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया और मुख्य सड़कें नदियों जैसी दिखने लगीं।

पाटुली, संतोषपुर, बालीगंज, साल्ट लेक और बिधाननगर जैसे कई हिस्सों में बुधवार रात तक पानी जमा रहा। कई दुर्गा पूजा पंडाल भी अब तक जलमग्न हैं, जबकि महोत्सव शुरू होने में केवल दो दिन शेष हैं। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती त्योहार से पहले सामान्य स्थिति बहाल करने की है।

बारिश ने हवाई, सड़क, रेल और मेट्रो सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया। शहर के कई स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े और सरकार को दुर्गा पूजा की छुट्टियों की घोषणा पहले करनी पड़ी।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की आशंका से इनकार नहीं किया है, हालांकि हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं शनिवार और रविवार यानी षष्ठी के आसपास दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, क्योंकि एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारी बारिश के बाद सामान्य हुई कोलकाता की ज़िंदगी, अब तक 11 ल
इनमें से नौ लोगों की मौत शहर में करंट लगने से हुई, जबकि दो मौतें दक्षिण 24 परगना और अन्य जिलों में दर्ज की गईं। पूरे शहर में जल जमाव हो गया था जो गुरुवार सुबह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News