Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में आकाशीय बिजली का कहर, एयरपोर्ट के तीन ग्राउंड स्टाफ गंभीर रूप से घायल

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

19 Jun 2026

कोलकाता में आकाशीय बिजली का कहर, एयरपोर्ट के तीन ग्राउंड स्टाफ गंभीर रूप से घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार सुबह से ही कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का दौर जारी है। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने की एक घटना में कोलकाता एयरपोर्ट के तीन ग्राउंड स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एमिरेट्स एयरलाइंस की एक उड़ान से यात्रियों का सामान उतारा जा रहा था। घायल कर्मचारियों में एक एमिरेट्स एयरलाइंस का कर्मचारी तथा दो इंडिगो एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को एयरपोर्ट परिसर स्थित मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
शुक्रवार सुबह आसमान में घने काले बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। कोलकाता समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई। शहर के विभिन्न इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।
वहीं, उत्तर बंगाल में स्थिति और अधिक गंभीर बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। बालासन नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजमार्ग-110 के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मिरिक और सिलीगुड़ी के बीच सड़क संपर्क बाधित हो गया है। दूसरी ओर महानंदा क्षेत्र में भूस्खलन के कारण सिलीगुड़ी-कर्सियांग मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ है।
इस बीच अलीपुर मौसम विभाग ने राज्य के लिए अग्रिम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी तथा उत्तर बंगाल के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार बड़ी मात्रा में जलवाष्प राज्य में प्रवेश कर रही है। इसके अलावा मानसूनी अक्ष रेखा की अनुकूल स्थिति के कारण वर्षा की गतिविधियां तेज हुई हैं। दक्षिण बंगाल में बारिश के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि भारी बारिश, वज्रपात और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में आकाशीय बिजली का कहर
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News