Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लियोनेल मेसी 14 साल बाद आएंगे भारत, अर्जेंटीना की टीम अक्टूबर में केरल में खेलेगी प्रदर्शनी मैच

एचएसबीसी इंडिया ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत भारत में फुटबॉल को बढ़ावा दिया जाएगा। इस करार के तहत अर्जेंटीना की टीम भारत का दौरा करेगी और एक दोस्ताना मुकाबला खेलेगी।

26 Mar 2025

लियोनेल मेसी 14 साल बाद आएंगे भारत, अर्जेंटीना की टीम अक्टूबर में केरल में खेलेगी प्रदर्शनी मैच

नई दिल्ली। फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 14 साल बाद लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम भारत का दौरा करने वाली है। अक्टूबर 2025 में केरल के कोच्चि में अर्जेंटीना एक प्रदर्शनी मैच खेलेगी।

एचएसबीसी इंडिया ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत भारत में फुटबॉल को बढ़ावा दिया जाएगा। इस करार के तहत अर्जेंटीना की टीम भारत का दौरा करेगी और एक दोस्ताना मुकाबला खेलेगी।

एचएसबीसी इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "इस साझेदारी के तहत अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, जिसमें दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी भी शामिल हैं, अक्टूबर में भारत का दौरा करेगी और एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी मैच खेलेगी।"

अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष क्लाउडियो फेबियन टापिया ने इस करार को अपनी टीम के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक नया मील का पत्थर बताया। यह समझौता भारत और सिंगापुर में अर्जेंटीना की फुटबॉल उपस्थिति को मजबूत करेगा और 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर से पहले टीम की तैयारियों का हिस्सा होगा।

गौरतलब है कि लियोनेल मेसी ने इससे पहले 2011 में भारत में एक मैच खेला था, जब अर्जेंटीना ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ एक दोस्ताना मुकाबला खेला था। उस मैच में अर्जेंटीना ने 1-0 से जीत दर्ज की थी, जिसमें स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।

भारत में फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा, जब मेसी जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर भारतीय सरजमीं पर अपनी जादुई फुटबॉल स्किल्स का प्रदर्शन करेंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लियोनेल मेसी 14 साल बाद आएंगे भारत, अर्जेंटीना की टीम अक्टूब
एचएसबीसी इंडिया ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत भारत में फुटबॉल को बढ़ावा दिया जाएगा। इस करार के तहत अर्जेंटीना की टीम भार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News