Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल चुनाव से चार दिन पहले बंद हुई शराब की दुकानें, आबकारी विभाग का नया आदेश

प्रशासन का मानना है कि यह कदम चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराब के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है

20 Apr 2026

बंगाल चुनाव से चार दिन पहले बंद हुई शराब की दुकानें, आबकारी विभाग का नया आदेश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए राज्य आबकारी विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए मतदान से चार दिन पहले ही शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। नई अधिसूचना के बाद प्रथम चरण वाले जिलों में रविवार रात से ही शराब दुकानों के शटर गिरा दिए गए हैं।
सामान्य तौर पर मतदान से 48 घंटे पहले शराब बिक्री पर रोक लगाई जाती है, लेकिन इस बार चुनाव आयोग और प्रशासन की सख्ती के बीच अवधि बढ़ाकर चार दिन कर दी गई है।
23 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के मतदान वाले जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में रविवार रात से शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं।
वहीं 29 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान वाले क्षेत्रों में 25 अप्रैल से शराब की दुकानें बंद रहेंगी। राज्य सरकार के शराब भंडार गृहों को भी सोमवार से बंद रखने का निर्देश दिया गया है, जिससे खुदरा दुकानों को अतिरिक्त आपूर्ति नहीं हो सकेगी।
इस अचानक फैसले से शराब उपभोक्ताओं में निराशा देखी जा रही है, क्योंकि आमतौर पर लोग 48 घंटे के प्रतिबंध को ध्यान में रखकर पहले से खरीदारी कर लेते हैं। इस बार रविवार को आदेश जारी होते ही उसी दिन से दुकानें बंद करा दी गईं।
न्यू टाउन के एक शराब दुकान संचालक ने बताया कि उन्हें रविवार को ही निर्देश मिला कि मतदान से चार दिन पहले दुकान बंद रखनी होगी। उन्होंने कहा कि जिस गोदाम से माल आता है, उसे भी सोमवार से बंद कर दिया गया है।
प्रशासन का मानना है कि यह कदम चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराब के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल चुनाव से चार दिन पहले बंद हुई शराब की दुकानें
प्रशासन का मानना है कि यह कदम चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराब के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News