Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'दाना' चक्रवात के कारण सियालदह डिविजन में बंद रहेंगी लोकल ट्रेनें

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात 'दाना' के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में रेलवे ने कई बड़े कदम उठाए

23 Oct 2024

'दाना' चक्रवात के कारण सियालदह डिविजन में बंद रहेंगी लोकल ट्रेनें

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात 'दाना' के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में रेलवे ने कई बड़े कदम उठाए हैं। खासकर तटीय क्षेत्रों में बड़ी सावधानियां बरती जा रही हैं, ताकि रेलवे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, पूर्व रेलवे के सियालदह स्टेशन से गुरुवार रात आठ बजे के बाद कोई भी लोकल ट्रेन नहीं चलेगी। इसी तरह हसनाबाद, नामखाना स्टेशन से सियालदह के लिए कोई ट्रेन रवाना नहीं होगी। ये दिशा-निर्देश गुरुवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक लागू रहेंगे।

गुरुवार देर रात या शुक्रवार सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच 'दाना' चक्रवात टकरा सकता है। इसे देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुरी जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दक्षिण भारत में चलने वाली लगभग सभी ट्रेनें प्रभावित होने की आशंका है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, हावड़ा, शालीमार और सांतरागाछी से कुल 85 लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि डाउन लाइन से आने वाली 93 ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। इन रद्द की गई ट्रेनों में कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं, जिनके संचालन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'दाना' के कारण सियालदह डिविजन में बंद रहेंगी लोकल ट्रेनें
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात 'दाना' के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में रेलवे ने कई बड़े कदम उठाए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News