Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

स्टोक्स ने टॉस के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। शुरुआत में पिच में थोड़ी मदद हो सकती है, लेकिन यह एक बेहतरीन टेस्ट सीरीज़ रही है और हम पूरी तरह तैयार हैं। लॉर्ड्स में खेलना हर किसी को पसंद है।"

10 Jul 2025

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत आज क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हुई, जहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

स्टोक्स ने टॉस के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। शुरुआत में पिच में थोड़ी मदद हो सकती है, लेकिन यह एक बेहतरीन टेस्ट सीरीज़ रही है और हम पूरी तरह तैयार हैं। लॉर्ड्स में खेलना हर किसी को पसंद है।"

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि वे पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "मैं सुबह तक दुविधा में था कि क्या करना है। पहले गेंदबाजी करना बेहतर रहता, क्योंकि पहले सेशन में गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों ने पिछले मैच में योगदान दिया और वही हमारी बात हुई थी। मैं खुद को बल्लेबाज के तौर पर अच्छी स्थिति में महसूस कर रहा हूं।"

गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट में भारत ने बर्मिंघम में शानदार जीत दर्ज की थी। शुभमन गिल ने दो शतकीय पारियां खेलते हुए 269 और 161 रन बनाए थे। मोहम्मद सिराज ने एक पारी में 6 विकेट लिए थे, जबकि आकाश दीप ने मैच में 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

अब बारी लॉर्ड्स की है, जहां भारत का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। यहां भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 19 टेस्ट हुए हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 12 और भारत ने सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं। हालांकि भारत ने अपनी पिछली तीन लॉर्ड्स यात्राओं (2014, 2018, 2021) में दो जीत दर्ज की हैं।

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है – जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया
स्टोक्स ने टॉस के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। शुरुआत में पिच में थोड़ी मदद हो सकती है, लेकिन यह एक बेहतरीन टेस्ट सीरीज़ रही है और हम पूरी तरह तैयार हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News