Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल

पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर के पास जसवंतगढ़ पाटिया के निकट शामलाजी से अहमदाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक निजी लग्जरी बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

29 Apr 2026

साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल

साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर के पास जसवंतगढ़ पाटिया के निकट शामलाजी से अहमदाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक निजी लग्जरी बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी मूलसिंह मकवाना ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला और ऊपरी हिस्सा पूरी तरह दब गया। कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर अंदर ही फंस गए थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि निजी लग्जरी बस के चालक ने स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही काफी देर तक बाधित रही।

हिम्मतनगर के डीवाय एसपी ए. के. पटेल ने बताया, “इको कार को लग्जरी बस ने पीछे से टक्कर मारी, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। हमने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को निर्देश दिया है कि जहां भी अनधिकृत कट हैं, उन्हें तुरंत बंद कराया जाए।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों के नाम

1. शकरीबेन कमलेशकुमार नायक – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली2. कान्ताबेन कानजीभाई निमामा – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली3. हेतलबेन महेशभाई नायक – नवा (रणासणा), ता. तलोद, जिला साबरकांठा4. मीनाबेन भीखाभाई भोय – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली5. सरलबेन कान्तीलाल भोय – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली6. आशिकबेन कपिललाल नायक – मोयद, ता. प्रांतिज

घायलों के नाम

1. नायक अंजुबेन (45 वर्ष)2. भोय नीताबेन (36 वर्ष)3. नायक मीनाक्षीबेन (50 वर्ष)4. पटेल कामिनीबेन (56 वर्ष)5. नायक कंचनबेन (60 वर्ष)6. प्रजापति नीताबेन (55 वर्ष)7. गोस्वामी रेखाबेन (60 वर्ष)8.रावल अनिलकुमार (ड्राइवर, 25 वर्ष)

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर के पास जसवंतगढ़ पाटिया के निकट शामलाजी से अहमदाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक निजी लग्जरी बस ने आगे चल रही इको क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News