Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

ममता बनर्जी को मदन मित्र की खुली चुनौती, बोले- 'एक महीने का समय दे रहे हैं, अभिषेक का साथ छोड़कर असली तृणमूल के साथ आइए'

मायो रोड स्थित गांधी प्रतिमा के पास आयोजित इस शहीद स्मरण कार्यक्रम में चंद्रिमा भट्टाचार्य, अरूप विश्वास, शिउली साहा सहित ऋतब्रत गुट के कई नेता भी मौजूद रहे

21 Jul 2026

ममता बनर्जी को मदन मित्र की खुली चुनौती, बोले- 'एक महीने का समय दे रहे हैं, अभिषेक का साथ छोड़कर असली तृणमूल के साथ आइए'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक खींचतान सोमवार को और बढ़ गई है। ममता बनर्जी से अलग शहीद स्मरण कार्यक्रम के मंच से कमरहटी के विधायक मदन मित्र ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने एक घंटे का समय दिया है, लेकिन वह ममता बनर्जी को एक महीने का समय दे रहे हैं ताकि वह "असली तृणमूल" का साथ दें।
मदन मित्र ने अपने संबोधन में कहा, "ममता, आपको हम एक महीने का समय दे रहे हैं। आप अभिषेक का हाथ छोड़कर असली तृणमूल का हाथ पकड़िए।" उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही तृणमूल कांग्रेस इस मुकाम तक पहुंची, लेकिन आज पार्टी के तीन हिस्सों में बंटने की स्थिति पर सवाल भी उठाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कोई पत्थर न फेंके और किसी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग न करे। ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हम अपना गले का उत्तरीय बिछा रहे हैं, आप पैदल चली आइए। सिर्फ इतना कह दीजिए कि मुझसे गलती हुई। मैं गांधारी की तरह पुत्र प्रेम में अंधी हो गई थी।"
इससे पहले मंच से अनुव्रत मंडल ने भी कार्यकर्ताओं और नेताओं से तृणमूल के साथ बने रहने का संदेश दिया।
मायो रोड स्थित गांधी प्रतिमा के पास आयोजित इस शहीद स्मरण कार्यक्रम में चंद्रिमा भट्टाचार्य, अरूप विश्वास, शिउली साहा सहित ऋतब्रत गुट के कई नेता भी मौजूद रहे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी को मदन मित्रा की खुली चुनौती
मायो रोड स्थित गांधी प्रतिमा के पास आयोजित इस शहीद स्मरण कार्यक्रम में चंद्रिमा भट्टाचार्य, अरूप विश्वास, शिउली साहा सहित ऋतब्रत गुट के कई नेता भी मौजूद रहे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News