Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

कड़ी सुरक्षा के बीच माध्यमिक परीक्षा शुरू

कोलकाता सीपी ने गुलाब फूल देकर परीक्षार्थियों का बढ़ाया हौसला

02 Feb 2026

कड़ी सुरक्षा के बीच माध्यमिक परीक्षा शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार से माध्यमिक परीक्षा की शुरूआत हुई। यह परीक्षा 12 फरवरी तक चलेंगी। वहीं इस वर्ष करीब 9,71,340 विद्यार्थी शामिल हुए । इनमें लड़के 4,26,733 और लड़कियां 5,44,606 शामिल होंगे। राज्यभर में 2682 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी माध्यमिक परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में छात्रों के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री के संदेश से छात्रों में उत्साह देखा गया। इस दौरान कोलकाता सीपी सुप्रतिम सरकार परीक्षार्थियों के बीच पहुंचे और उनका हौसला बढय़ा। परीक्षार्थियों को गुलाब फूल देकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर पुलिसबल तैनात किए गए है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। वहीं छात्र-छात्राओं के लिए माध्यमिक परीक्षा जीवन का पहला पड़ाव माना जाता है। ऐसे में परीक्षार्थी थोड़े सहमे हुए दिखे। वहीं परीक्षार्थियों ने कहा कि तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा जमकर पढ़ाई किया है। वहीं परीक्षर्थियों के साथ आए माता-पिता भी बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए। वहीं एक शिक्षिका ने कहा कि माध्यमिक के बाद बच्चों पर माता-पिता अपने सपने न थोपें। बच्चों को खुद चुनने दें भविष्य की राह। 
परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए है गाइडलाइन 
परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर पर आधे घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। सभी छात्रों को वास्तविक माध्यमिक एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होग। इसके बिना हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा वैलिड स्कूल आईडी कार्ड, फोटो आईडी लाना होगा। जरूरत पडऩे पर नीले या काले बॉल पेन के साथ ज्योमेट्री बॉक्स ले जाने की अनुमति है।
परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए कोलकाता पुलिस और जिला पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। छात्रों की सुविधा के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर सक्रिय रखा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। परीक्षा समय के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। पुलिस थानों और ट्रैफिक गार्ड को हाई अलर्ट पर रखा गया, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि परीक्षा के दिन दो बड़ी घटनाएं सामने आईं, लेकिन प्रशासन की तत्परता के कारण परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई। दक्षिण 24 परगना जिले में सुबह माध्यमिक परीक्षा का प्रश्नपत्र ले जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था कर प्रश्नपत्र समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दिए गए और परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कड़ी सुरक्षा के बीच माध्यमिक परीक्षा शुरू
कोलकाता सीपी ने गुलाब फूल देकर परीक्षार्थियों का बढ़ाया हौसला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News