Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भाजपा सरकार बनी तो खत्म होगा माफिया राज : आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि पार्टी गोमाता की रक्षा और समाज को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है

16 Apr 2026

भाजपा सरकार बनी तो खत्म होगा माफिया राज : आदित्यनाथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। पहले चरण के मतदान से पहले सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आसनसोल के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अरिजीत रॉय के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी और मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोग घरों की छतों, वाहनों और पेड़ों तक पर चढ़े नजर आए। माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा हुआ था। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वामपंथी दलों पर जमकर हमला बोला और राज्य की मौजूदा स्थिति को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज अराजकता, दंगे और माफिया राज का माहौल है। विकास के लिए आने वाला पैसा कटमनी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य को टेरर, माफियाराज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है, जिससे आम जनता, खासकर युवाओं और महिलाओं में असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में सैंड माफिया, कोल माफिया और लैंड माफिया का बोलबाला है और ये लोग राज्य के संसाधनों पर कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से आने वाले विकास के धन को भी हड़प लिया जाता है और जनता तक उसका लाभ नहीं पहुंचता।
मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि “अरिजीत” का अर्थ ही होता है जो शत्रु पर विजय प्राप्त करे, इसलिए जनता को उन्हें जीताकर राज्य में बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर राज्य की सभी समस्याओं का तेजी से समाधान होगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।
उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि लगभग नौ वर्ष पहले वहां भी यही स्थिति थी, जहां हर दूसरे-तीसरे दिन दंगे होते थे, अपराध चरम पर था और माफिया का दबदबा था। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद वहां कानून व्यवस्था में सुधार हुआ, माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई और आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब न दंगे होते हैं और न ही कर्फ्यू लगता है। त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाते हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने अयोध्या में बने भगवान श्रीराम मंदिर का भी जिक्र किया और कहा कि यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसे दल इस निर्माण को रोक नहीं पाए।
योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि भाजपा राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास की गारंटी देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी गोमाता की रक्षा और समाज को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान व्यक्तित्वों की रही है, जिसने देश को दिशा दी है। लेकिन वर्तमान में राज्य की स्थिति चिंताजनक हो गई है और इसकी पहचान को नुकसान पहुंचा है।
अंत में उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे भय और दबाव से मुक्त होकर मतदान करें और भाजपा को समर्थन दें, ताकि पश्चिम बंगाल को फिर से विकास, सुरक्षा और समृद्धि के रास्ते पर लाया जा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा सरकार बनी तो खत्म होगा माफिया राज : आदित्यनाथ
उन्होंने कहा कि पार्टी गोमाता की रक्षा और समाज को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News