निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण की आईकॉनिक भूमिका निभाने के लिए पंकज धीर का जाना जाता था। उनकी मौत की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में मातम पसर गया है।
सिनेमा जगत से इस वक्त की बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते 15 अक्टूबर को वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण की आईकॉनिक भूमिका निभाने के लिए पंकज धीर का जाना जाता था। उनकी मौत की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में मातम पसर गया है।
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं को तौर पर पंकज धीर को जाना जाता था। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी उन्होंने बतौर एक्टर काम किया था। उनके निधन की खबर से हर कोई हैरान और सदमे में है। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि पंकज अब हमारे बीच नहीं रही। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक पंकज की तबीयत कैंसर के चलते काफी खराब चल रही थी।