Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को नया मुख्यमंत्री बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने काे कहा है। राज्यपाल जल्द ही राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने का न्योता देंगे।

26 Nov 2024

महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को नया मुख्यमंत्री बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने काे कहा है। राज्यपाल जल्द ही राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने का न्योता देंगे।

राज्य में 14वीं विधानसभा वर्ष 2019 में गठित हुई थी। 14वीं विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर अर्थात आज समाप्त हो रहा है। इसी वजह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ,उपमुख्यमंत्री अजीत पवार आज दिन में 11 बजे मुंबई में राजभवन में पहुंचे थे और एकनाथ शिंदे ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंप दिया। इससे मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद 14वीं सरकार का मंत्रिमंडल अपने आप बर्खास्त हो गया है। राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को कार्यवाहक मुख्यमंत्री का अधिकार पत्र भी सौंप दिया है।

शिंदे समूह की शिवसेना के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने बताया कि आज मुख्यमंत्री सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने पद का इस्तीफा दे दिया है। यह संवैधानिक प्रावधानों के तहत किया गया है। बहुत जल्द एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक होगी और नया मुख्यमंत्री तय किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर एनडीए गठबंधन में कोई नाराजगी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को मतगणना 23 नवंबर को संपन्न हुई। इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से 232 सीटें मिली हैं। इनमें भाजपा को 132 , शिवसेना शिंदे समूह को 57 और राकांपा अजीत पवार को 41 सीटें मिलीं हैं। जबकि महाविकास आघाड़ी को कुल 48 सीटें मिलीं है। इनमें शिवसेना यूबीटी को 20, कांग्रेस को 16 , राकांपा शरद पवार समूह को 10 और समाजवादी पार्टी को 2 सीटें मिलीं है। राज्यपाल प्रथा और परंपरा के अनुसार सबसे बड़े दल भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को नया मुख्यमंत्री बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने काे कहा है। राज्यपाल जल्द ही राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News