Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

महाशिवरात्रि पर्व : मलेशिया के मंदिरों से श्री काशी विश्वनाथ दरबार में आया उपहार

मलेशिया उच्चायुक्त कार्यालय की प्रतिनिधि शमिला पेरूगन यह उपहार लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंची। उन्होंने यह उपहार भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के श्रीचरणों में सौंपा। यह जानकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से दी गई।

13 Feb 2026

महाशिवरात्रि पर्व : मलेशिया के मंदिरों से श्री काशी विश्वनाथ दरबार में आया उपहार

वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार श्री काशी विश्वनाथ के विवाहोत्सव में देश-विदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों एवं मंदिरों से पावन भेंट एवं श्रद्धा-उपहार लगातार आ रहा है। शुक्रवार को मलेशिया के मंदिरों से भी श्री काशी विश्वनाथ धाम में पावन भेंट एवं श्रद्धा-उपहार आया।

मलेशिया उच्चायुक्त कार्यालय की प्रतिनिधि शमिला पेरूगन यह उपहार लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंची। उन्होंने यह उपहार भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के श्रीचरणों में सौंपा। यह जानकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से दी गई।

न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के नवाचार अंतर्गत मलेशिया के मंदिरों से भगवान श्री काशी विश्वनाथ महादेव को श्रद्धा-समर्पण आया है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने एक विशिष्ट आध्यात्मिक पहल प्रारंभ किया है। इस नवाचार के अंतर्गत भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के श्रीचरणों में देश-विदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों एवं मंदिरों से पावन भेंट एवं श्रद्धा-उपहार अर्पित किए जाने की परंपरा स्थापित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मलेशिया स्थित मंदिरों द्वारा प्रेषित उपहारों में पूजन-सामग्री एवं अन्य पावन वस्तुएं सम्मिलित है। जिन्हें मंदिर न्यास द्वारा विधिवत एवं श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया गया। महापर्व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक एकात्मता का सशक्त प्रतीक बन गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाशिवरात्रि पर्व : मलेशिया के मंदिरों से श्री काशी विश्वनाथ
मलेशिया उच्चायुक्त कार्यालय की प्रतिनिधि शमिला पेरूगन यह उपहार लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंची। उन्होंने यह उपहार भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के श्रीचरण





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News