Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुई महाशिवरात्रि की शुरुआत, रात 2ः30 बजे खुले पट

परम्परा के अनुसार, इस महापर्व की शुरुआत उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर से हुई। पट खुलते ही पूजा-अर्चना के बाद भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग-चंदन और त्रिपुंड से राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार हुआ।

15 Feb 2026

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुई महाशिवरात्रि की शुरुआत, रात 2ः30 बजे खुले पट

उज्जैन (मध्य प्रदेश)। देशभर में सबसे पहले यहां स्थित महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की शुरुआत हुई। रात 2ः30 बजे मंदिर के पट खोल दिए गए। परम्परा के अनुसार, इस महापर्व की शुरुआत उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर से हुई। पट खुलते ही पूजा-अर्चना के बाद भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग-चंदन और त्रिपुंड से राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार हुआ।

वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है कि देश में सभी त्यौहार सबसे पहले भगवान महाकाल के मंदिर में मनाए जाते हैं। भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल के दर्शन शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु 44 घंटे तक दर्शन कर सकेंगे। सुबह नौ बजे तक एक लाख 35 हजार श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। रविवार होने के कारण भीड़ तेजी से बढ़ रही है। 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

रात 2:30 बजे प्रथम घंटाल बजाकर मंदिर में प्रवेश किया गया। मंत्रोच्चार के साथ गर्भगृह में स्थापित सभी प्रतिमाओं का पूजन कर हरिओम का जल अर्पित हुआ। कपूर आरती के बाद पंडे-पुजारियों ने जलाभिषेक किया। फिर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन के बाद बाबा महाकाल को भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर राजा स्वरूप शृंगार किया गया। इसके बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ मोगरे और गुलाब से बनी फूलों की माला अर्पित की गई।

तड़के हुई भस्म आरती में प्रवेश पासधारी श्रद्धालुओं के साथ-साथ चलित भस्म आरती के दर्शन भी कराए गए। महाकाल मंदिर समिति का दावा है कि पर्व के दौरान औसतन 40 मिनट में दर्शन कराए जा रहे हैं। परंपरा के अनुसार महाकाल को दिनभर जल अर्पित किया जाएगा। चार पहर की पूजा के चलते मंदिर रात भर खुला रहेगा और 16 फरवरी की रात शयन आरती के बाद करीब 10:45 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। यानी करीब 44 घंटे लगातार महाकाल के दर्शन होंगे।

इस बार महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर को दक्षिण भारत के नटराज मंदिर की थीम विदेशी फूलों से सजाया गया है। आंगन में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही पूरे महाकालेश्वर मंदिर में जगमग रोशनी लगाई गई है। उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया है कि "मंदिर में पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं। भस्म आरती में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सही इंतजाम किए गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुई महाशिवरात्रि की शुरुआ
परम्परा के अनुसार, इस महापर्व की शुरुआत उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर से हुई। पट खुलते ही पूजा-अर्चना के बाद भस्म आरती में ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News