Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

प्रतिमाओं की तोड़फोड़ पर महिषादल में राजनीति गरम, पुलिस कर रही जांच

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गड़ कमलपुर गांव के नहर किनारे काठाल पट्टी इलाके में कई मूर्तिकार सरस्वती व काली प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे थे। सोमवार सुबह कारीगर जब कार्यस्थल पर पहुंचे, तो देखा कि कई प्रतिमाएं पूरी तरह तोड़कर जमीन पर गिरा दी गई हैं।

05 Jan 2026

प्रतिमाओं की तोड़फोड़ पर महिषादल में राजनीति गरम, पुलिस कर रही जांच

पूर्व मेदिनीपुर। कड़ाके की ठंड के बीच महिषादल इलाके में माहौल अचानक गर्म हो गया है। महिषादल थाना क्षेत्र के गड़ कमलपुर गांव में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों द्वारा एकाधिक प्रतिमाओं को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गड़ कमलपुर गांव के नहर किनारे काठाल पट्टी इलाके में कई मूर्तिकार सरस्वती व काली प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे थे। सोमवार सुबह कारीगर जब कार्यस्थल पर पहुंचे, तो देखा कि कई प्रतिमाएं पूरी तरह तोड़कर जमीन पर गिरा दी गई हैं। अनुमान है कि रविवार देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पूजा से पहले तैयार की जा रही और पहले से बुक की गई प्रतिमाओं के नष्ट होने से मूर्तिकारों और व्यवसायियों में भारी चिंता है। उनका कहना है कि यह केवल आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं पर भी सीधा प्रहार है।

घटना के बाद पीड़ित मूर्तिकारों ने महिषादल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। भाजपा ने घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए प्रशासन पर निशाना साधा है। महिषादल पंचायत समिति में विपक्ष के नेता रघुनाथ पंडा ने सोशल मीडिया पर क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की तस्वीर साझा कर पुलिस और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। भाजपा का आरोप है कि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।

वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। तृणमूल नेताओं का कहना है कि भाजपा चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। हालांकि तृणमूल ने भी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है और स्पष्ट किया है कि इस घटना में राजनीति का रंग नहीं मिलाया जाना चाहिए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है। यह किसी पुरानी व्यावसायिक रंजिश का परिणाम है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश, सभी पहलुओं की जांच हो रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रतिमाओं की तोड़फोड़ पर महिषादल में राजनीति गरम, पुलिस कर र
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गड़ कमलपुर गांव के नहर किनारे काठाल पट्टी इलाके में कई मूर्तिकार सरस्वती व काली प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे थे। सोमवार सुबह कारीगर जब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News