Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पालतू रॉटवाइलर 'हेनरी' की कस्टडी के लिए अब हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा

अब दिल्ली हाईकोर्ट को यह तय करना है कि रॉटवाइलर हेनरी का असली ठिकाना कहां होगा

19 Feb 2026

पालतू रॉटवाइलर 'हेनरी' की कस्टडी के लिए अब हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और उनके पूर्व मित्र जय अनंत देहद्राई के बीच पालतू कुत्ते हेनरी के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद अब दिल्ली हाईकोर्ट की दहलीज पर पहुंच गया है। रॉटवाइलर नस्ल के इस कुत्ते की कस्टडी पाने के लिए महुआ मोइत्रा ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इससे पहले साकेत कोर्ट ने महुआ की उस मांग को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने हेनरी को महीने में कम से कम 10 दिन अपने पास रखने की अनुमति मांगी थी। अब इस हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई में महुआ ने चार वकीलों की टीम के जरिए अपनी दलीलें पेश की हैं, जिसमें उन्होंने कुत्ते के प्रति अपने भावनात्मक लगाव और पालन-पोषण की जिम्मेदारी का हवाला दिया है। महुआ मोइत्रा का तर्क है कि हेनरी उन्हें उपहार स्वरूप मिला था और उन्होंने ही उसकी पूरी देखभाल की है। याचिका में कहा गया है कि महज आर्थिक भुगतान कर कुत्ता खरीद लेने से कोई व्यक्ति उसका पूर्ण मालिक नहीं बन जाता, बल्कि जीव की देखभाल और उसके प्रति जिम्मेदारी अधिक महत्वपूर्ण होती है। सांसद के वकीलों ने दावा किया है कि निचली अदालत ने कानून के सभी पहलुओं और पशु कल्याण की बारीकियों पर विचार किए बिना ही एकपक्षीय फैसला सुनाया था। 
वहीं दूसरी ओर, जय अनंत देहद्राई इस मामले में झुकने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने गुरुवार को स्वयं दिल्ली हाईकोर्ट में उपस्थित होकर महुआ की याचिका का विरोध किया और अपनी दलीलें पेश कीं। उल्लेखनीय है कि जय अनंत देहद्राई और महुआ मोइत्रा के बीच का यह विवाद केवल पालतू जानवर तक सीमित नहीं है। देहद्राई वही व्यक्ति हैं जिन्होंने संसद में कैश फॉर क्वेरी (पैसे लेकर सवाल पूछने) के मामले में महुआ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनकी सांसदी भी चली गई थी। अब हेनरी की कस्टडी का मामला दोनों पक्षों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर विस्तृत सुनवाई की तारीख तय की है। अब दिल्ली हाईकोर्ट को यह तय करना है कि रॉटवाइलर हेनरी का असली ठिकाना कहां होगा। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पालतू कुत्ते की कस्टडी के लिए अब हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ
अब दिल्ली हाईकोर्ट को यह तय करना है कि रॉटवाइलर हेनरी का असली ठिकाना कहां होगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News