Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

महुआ ने 'विद्रोही' सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर रोज वैली मामले को लेकर साधा निशाना

महुआ मोइत्रा द्वारा अपने पोस्ट में तापस राय और कुणाल घोष का उल्लेख किए जाने से यह संकेत मिलता है कि पार्टी के भीतर पुराने मतभेद अब और गहरे होते जा रहे हैं

15 Jun 2026

महुआ ने 'विद्रोही' सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर रोज वैली मामले को लेकर साधा निशाना

कोलकाता। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान अब सार्वजनिक रूप लेती दिखाई दे रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में कृष्णनगर से सांसद महुआ मोइत्रा ने पार्टी के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर सोशल मीडिया के जरिए अभूतपूर्व हमला बोल दिया है। महुआ मोइत्रा ने अपने पोस्ट में रोज वैली चिटफंड घोटाले के दौरान सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी और उस समय उनकी बीमारी को लेकर गंभीर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने जेल से बचने के लिए बीमारी का नाटक किया था। साल 2017 में रोज वैली चिटफंड घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में ईडी ने सुदीप बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया था। उन्हें ओडिशा ले जाया गया, जहां न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उन्हें भुवनेश्वर में रखा गया। बाद में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। बाद में उन्हें जमानत मिल गई और उन्होंने सक्रिय राजनीति में वापसी करते हुए फिर से सांसद का चुनाव जीता। 
राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, कई सांसदों ने अपनी अलग राजनीतिक लाइन अपनाने की कोशिश की है और इसी संदर्भ में सुदीप बंद्योपाध्याय का नाम भी चर्चा में आया है। इसी पृष्ठभूमि में महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें सीधे निशाने पर लेते हुए लिखा कि 2017 में रोज वैली मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने बीमारी का सहारा लिया था और अब फिर उसी बहाने दिल्ली जाकर गद्दारी की है। उन्होंने यह भी लिखा कि तापस राय और कुणाल घोष आपको पहले ही पहचान चुके थे, गलती हमारी थी। महुआ मोइत्रा द्वारा अपने पोस्ट में तापस राय और कुणाल घोष का उल्लेख किए जाने से यह संकेत मिलता है कि पार्टी के भीतर पुराने मतभेद अब और गहरे होते जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महुआ ने सुदीप पर रोज वैली मामले को लेकर साधा निशाना
महुआ मोइत्रा द्वारा अपने पोस्ट में तापस राय और कुणाल घोष का उल्लेख किए जाने से यह संकेत मिलता है कि पार्टी के भीतर पुराने मतभेद अब और गहरे होते जा रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News