Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

कोलकाता हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटकर गिरने से तीन कर्मचारी घायल

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और हवाईअड्डा प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है

26 May 2026

कोलकाता हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटकर गिरने से तीन कर्मचारी घायल

कोलकाता। कोलकाता हवाईअड्डा पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। हवाईअड्डे के घरेलू प्रस्थान क्षेत्र में रखरखाव के दौरान एक लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हवाईअड्डा सूत्रों के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब एक बजे 34 नंबर लिफ्ट में हुआ। बताया गया है कि यह लिफ्ट पिछले कई दिनों से रखरखाव कार्य के लिए बंद थी। उसी दौरान अचानक तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई।
कोलकाता हवाईअड्डे के घरेलू प्रस्थान क्षेत्र में यात्रियों को विमान तक पहुंचाने के लिए बस और एरोब्रिज दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं। एरोब्रिज तक पहुंचने के लिए यात्रियों को दूसरी मंजिल पर जाना पड़ता है, जिसके लिए एस्केलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था है। हादसे का शिकार हुई 34 नंबर लिफ्ट इसी व्यवस्था का हिस्सा थी।
घायल कर्मचारियों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद हवाईअड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव प्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और हवाईअड्डा प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और हवाईअड्डा प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News